दार्जिलिंग के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

पोप ने दार्जिलिंग धर्मप्रांत के पुरोहित एडवर्ड बरेटो को उसी धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

पोप लियो 14वें ने शनिवार 29 नवंबर को दार्जिलिंग धर्मप्रांत के पुरोहित एडवर्ड बरेटो को उसी धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। अबतक वे दिव्य वाणी पास्टरल सेंटर के डायरेक्टर थे।

संक्षिप्त जीवनी
नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष एडवर्ड बरेटो का जन्म 5 जनवरी, 1965 को मैंगलोर धर्मप्रांत के निरकन में हुआ था। उन्होंने कलकत्ता में मॉर्निंग स्टार रीजनल सेमिनरी में दर्शन शास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने पुणे में दर्शन शास्त्र और ईशशास्त्र ज्ञान दीपा संस्थान से दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री और बैंगलोर में संत पेत्रुस धर्माध्यक्षीय संस्थान से कैनन लॉ में लाइसेंस हासिल किया। 25 मार्च, 1993 को दार्जिलिंग धर्मप्रांत के लिए पुरोहिताभिषेक किया गया।

पुरोहित बनने के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों में अपनी सेवा दी :

दार्जिलिंग में संत जॉन तेईस्वें माइनर सेमिनरी के वाइस-डायरेक्टर (1993–1996 और 2003–2004); बैरकपुर में मॉर्निंग स्टार रीजनल सेमिनरी में प्रोफेसर (1998–2000); दार्जिलिंग धर्मप्रांत के ज्यूडिशियल विकर (2004–2007); संत जॉन तेईसवें माइनर सेमिनरी में प्रोफेसर (2004–2007); लिज़ा हिल टी गार्डन में लूर्द की माता मरियम पल्ली के इंचार्ज (2004–2007); कलिम्पोंग में ईश्वर की माता मरियम पल्ली के पल्ली पुरोहित (2007–2016); एक्लेसियास्टिकल ट्रिब्यूनल के ज्यूडिशियल विकर और जज (2016–2021); ताडोंग में संत पॉल पल्ली के पल्ली पुरोहित (2021–2023); और, अब तक, दार्जिलिंग में दिव्य वाणी पास्टरल सेंटर के डायरेक्टर रहे हैं।