त्रिवेंद्रम में सिरो-मलंकरा के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

सिरो-मलंकरा महाधर्मप्रांत की धर्मसभा ने उसी महाधर्मप्रांत के पुरोहित फादर जॉन कुट्टियिल को त्रिवेंद्रम का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।
सिरो-मलंकरा महाधर्मप्रांत की धर्मसभा ने उसी महाधर्मप्रांत के पुरोहित फादर जॉन कुट्टियिल को त्रिवेंद्रम का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। संत पापा ने उन्हें पूर्व स्वीकृति प्रदान की थी और उन्हें कनाटा का पदभार सौंपा था।
संक्षिप्त जीवनी
नवनियुक्त धर्माध्यक्ष जॉन कुट्टियिल का जन्म 30 मई, 1982 को किझाक्केथेरुवु में हुआ था। संत अलोसियुस माइनर सेमिनरी और संत मेरी मलंकरा मेजर सेमिनरी में अध्ययन के बाद, उन्होंने रोम स्थित पोंटिफिकल ओरिएंटल इंस्टीट्यूट से ओरिएंटल कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
2 अप्रैल, 2008 को उनका पुरोहित अभिषेक किया गया।
उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है: त्रिवेंद्रम धर्मप्रांत में विभिन्न समुदायों के पल्ली पुरोहित; मेजर महाधर्माध्यक्ष के निजी सचिव; धर्मप्रांत के माइनर सेमिनरी के रेक्टर; संत मरिया शामति की महारानी मागिरजाघर के रेक्टर; संत मरिया मलंकरा मेजर सेमिनरी में प्रोफेसर; धर्मसभा आयोग के सचिव; कलीसिया संबंधी न्यायालय में न्यायाधीश और बांड के रक्षक।
वर्तमान में वे नालंचिरा में संत जॉन पॉल द्वितीय सिरो-मलंकरा के पल्ली पुरोहित और त्रिवेंद्रम धर्मप्रांत के चांसलर के रूप में कार्यरत हैं।