कॉन्स्टांटिनोपल के ख्रीस्तीय एकता वर्धक वार्ता के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए, पोप फ्राँसिस ने निचेया परिषद की 1700वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 2025 में तुर्की की यात्रा करने की अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं।
दिव्य वचन के धर्मसमाज (एसडीवी) की महासभा के प्रतिभागियों का पोप फ्राँसिस ने आज सुबह वाटिकन में स्वागत किया। अपने भाषण में संत पापा ने धर्मसंघियों को शांति के लिए लोगों की आवश्यकता को सुनने, "हर संस्कृति और लोगों" का सम्मान करते हुए आज सुसमाचार की खुशी को साझा करने के तरीके पर विचार करने को कहा।
पोप फ्राँसिस जुलाई में संत पेत्रुस प्रांगण में रविवारीय देवदूत प्रार्थना के अलावा अपने साप्ताहिक आम दर्शन समारोह और अधिकांश गतिविधियों से अपना सामान्य विराम लेंगे।
पोप फ्रांसिस ने सृष्टि की देखभाल के लिए, विश्व प्रार्थना दिवस 2024 का संदेश जारी करते हुए मानवता में रूपांतरण की अपील की ताकि हम युद्ध के विनाशकारी प्रभावों को पहचान सकें और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास पर नैतिक सीमाएँ निर्धारित कर सकें।
पोप फ्रांसिस ने लातीनी अमेरिका परमधर्मपीठीय आयोग के सदस्यों से भेंट करते हुए उन्हें अपनी प्रेरिताई में मेल-मिलाप, समावेशन और भाईचारे के पुल बनाने का निमंत्रण दिया।
पराग्वे के प्रेरितिक राजदूत, महाधर्माध्यक्ष विंचेन्सो टर्टुरो ने बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश की निंदा की और पूरे क्षेत्र में एक अधिक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण समाज बनाने के लिए ज़िम्मेदाराना कार्रवाई का आह्वान किया।
संत फ्रांसिस ने प्रेरितिक पत्र "फ्रेटेल्लो सोले" के माध्यम से, मोटू प्रोप्रियो जारी करते हुए, सांता मारिया, गैलेरिया के बाहरी क्षेत्र में एक एग्रीवोल्टाईक प्लांट के निर्माण का आदेश दिया।