कर्नाटक में कैथोलिक नेताओं ने चामराजनगर जिले के एक संरक्षित जंगल में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गोली मारे गए तीन कैथोलिक पुरुषों की मौत की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है।
मुंबई के सांताक्रूज़ में 'फर्स्ट लुक' में 20 अगस्त 2026 को अलग-अलग धर्मों के नेताओं के लिए फिल्म 'बंटवारा 1947' की एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस स्क्रीनिंग का आयोजन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने किया था। इसका मकसद अलग-अलग धर्मों के नेताओं और प्रतिनिधियों को एक साथ लाना और फिल्म के ज़रिए सांप्रदायिक सद्भाव, प्यार, शांति और एकता का मज़बूत संदेश देना था।
देश-विदेश चर्च न्यूज़ | RVA Hindi News | 21 August 2026
#RadioVeritasAsia #churchnews #christiannews #weeklynews #Hindichurchnews national and international news
Presented By: RVA Hindi
News Presenter: Priyanka Damor
पोप लियो 14वें ने संत जोसेफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (भारत) में एसोसिएट प्रोफेसर; कैरेन रोड्रिग्स को वाटिकन के समग्र मानव विकास विभाग में सलाहकार के रूप में चुना है। नियुक्ति की घोषणा 18 अगस्त को हुई।
पोप लियो 14वें ने हंगरी में हुई दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया, मरनेवालों को "ईश्वर की दया" को सिपूर्द किया और ईश्वर से "उनके परिवारों को दिलासा" प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
पोप लियो 14वें ने कहा है कि वे जिम्बाब्वे के करीबा झील में नौका हादसा के शिकार लोगों के लिए गहरा दुःख व्यक्त करते हैं और पीड़ितों की मदद करनेवालों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
वाटिकन राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम में, पोप लियो ने इंडोनेशिया में 15 अगस्त को आए भूकंप से प्रभावित लोगों को अपनी “आध्यात्मिक एकजुटता और करीबी” का भरोसा दिलाया और चल रहे मानवीय और स्वास्थ्य लाभ के कामों को बढ़ावा दिया।
पोप लियो ने मॉन्टेरी, मेक्सिको में हो रहे तीसरे राष्ट्रीय युवा दिवस में भाग लेने वाले युवाओं को याद दिलाया कि हमारे जीवन का मकसद खुद को येसु से जोड़ना है और इस तरह, उनके जीवन में हिस्सा लेकर, उस पवित्रता को पाना है जिसके लिए हम बुलाये गये हैं।
संत अगाथा के पवित्र अवशेष की कतानिया वापसी की 900वीं वर्षगाँठ मनाने के अवसर पर कार्डिनल परोलिन ने विश्वासियों को दुनियाभर में सताए जा रहे ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।