ईसाई नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक ईसाइयों का उत्पीड़न अनियंत्रित हो रहा है, जहां इस महीने पादरी सहित समुदाय के 17 सदस्यों को जेल में डाल दिया गया है।
देवदूत प्रार्थना के अंत में संत पापा ने म्यांमार, मध्यपूर्व, यूक्रेन और हैती के पीड़ितों की याद की। और सभी से आग्रह किया कि हम शांति के रास्ते को अपनायें।
रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान पोप ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे प्रलोभन से बचने के लिए येसु का आह्वान करें और बतलाया कि शैतान से कभी वार्तालाप नहीं करनी चाहिए।
पोप फ्राँसिस के साथ मुलाकात के बाद, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया, संघर्षों पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की, मध्य पूर्व में युद्धविराम का आह्वान किया।
पोप फ्राँसिस ने वाटिकन में गरीबों की सेवा में सॉवरेन मिलिट्री ऑर्डर ऑफ माल्टा (एसएमओएम) के राजदूतों उनके राजनयिक कार्यों के लिए प्रशंसा की और वाटिकन कूटनीति के बीच "संयुक्त" कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।
सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, कोलकाता (एसएक्सयूके) के कुलपति, जेसुइट फादर जॉन फेलिक्स राज को 27 जनवरी, 2024 को सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता में नेशनल जेसुइट हायर एजुकेशन एसोसिएशन, साउथ में जेएचईएएसए मैगिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पोप फ्राँसिस के साथ मुलाकात के बाद, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन की महानिदेशिका एमी पोप ने प्रवासन के संबंध में पोप की जोशीली वकालत की प्रशंसा की और इस बात पर अफसोस जताया कि कैसे चुनावी वर्षों में अक्सर प्रवासियों को बदनाम किया जाता है।
पोप फ्राँसिस ने एक युवा पुर्तगाली लड़की एडना को एक वीडियो संदेश भेजा, जिसके साथ उन्होंने लिस्बन में विश्व युवा दिवस से पहले पत्र-व्यवहार किया था और उसे जीवन-घातक बीमारी के साथ अपना संघर्ष जारी रखने और युवाओं के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित किया।