वाटिकन में शुक्रवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण और अद्यतनीकरण के राष्ट्रीय परिसंघ "कॉनफाप" के प्राध्यापकों, युवाओं एवं परिसंघ में सक्रिय सदस्यों ने अपनी पचासवीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। इस अवसर पर सन्त पापा ने परिसंघ के समस्त सदस्यों के प्रति हार्दिक धन्यवाद दिया जो कलीसिया की सामाजिक धर्मशिक्षा के अनुकूल युवाओं के प्रशिक्षण में संलग्न हैं।