वेटिकन न्यूज के अनुसार, दकेरल के चंगनास्सेरी में गुरुवार को आयोजित पारिवारिक देहाती विशेषज्ञों के लिए एक पाठ्यक्रम के उद्घाटन पर आर्चबिशप विन्सेन्ज़ो पगलिया ने कहा कि कलीसिया को परिवार के धर्मशास्त्र का पता लगाने की जरूरत है।
बेंगलुरु, 1 फरवरी, 2024: 1 फरवरी को कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की आम सभा की बैठक के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने धर्मसभा, मणिपुर संकट और ईसाइयों की स्थिति पर रोम धर्मसभा के नतीजे की समीक्षा की।
रविवार को देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने संदेश में पोप ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे अपने पहले आध्यात्मिक कर्तव्य को पूरा करें, उस ईश्वर का त्याग करें जिसको हम सोचते हैं और हर दिन को उस प्रेमी ईश्वर में बदलें जिनको येसु सुसमाचार में प्रस्तुत करते हैं।
पोप फ्राँसिस ने 1970 के दशक में अर्जेंटीना में शहीद पुरुषों और महिलाओं के बारे लिखी एक नई किताब की प्रस्तावना लिखी है। प्रोफेसर मार्को गैलो द्वारा संस्करण की प्रस्तुति में मुख्य वक्ताओं में लैटिन अमेरिका के लिए परमधर्मपीठीय आयोग के सचिव भी शामिल थे।
पोप फ्राँसिस ने साल 2024 को प्रार्थना वर्ष घोषित किया है जिसकी याद दिलाते हुए उन्होंने विश्वासियों को मिस्सा पूजा में नियमित भाग लेने एवं सुसमाचार प्रचार हेतु प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया है।
पोप फ्राँसिस ने पहली फरवरी को विश्व्यापी काथलिक अभियान कम्यूनियन एण्ड लिबरेशन की स्थापना की 70 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में अभियान के अध्यक्ष डेविड प्रॉस्परी को एक पत्र लिखकर एकता एवं करिशमाओं की रक्षा का आग्रह किया।
इटली चीन नेशनल फेडरेशन की 10 वीं वर्षगाँठ तथा चीनी नववर्ष के समारोहों की पृष्ठभूमि में इताली-चीनी राष्ट्रीय संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को वाटिकन में पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
"जाओ और सभी को भोज में आमंत्रित करो", सन्त मत्ती रचित सुसमाचार के 22 वें अध्याय के नवें पद में निहित इन शब्दों से विश्व मिशनरी दिवस के लिये जारी अपने सन्देश का शुभारम्भ कर पोप फ्राँसिस ने कहा कि इस विषय का चयन उन्होंने इसलिये किया कि क्योंकि इसमें सुसमाचार के कई महत्वपूर्ण आयाम निहित हैं।