लातीनी-अमरीकी, ब्राजीलियाई और मेक्सिको के परमधर्मपीठीय कॉलेज (अध्ययनरत पुरोहितों के आवास) के सदस्यों से मुलाकात करते हुए संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि “पुरोहितों के जीवन में प्रेम एक प्रमुख विषय है।”
पोप फ्राँसिस ने सभी धर्मों के लोगों को प्रोत्साहित किया है कि वे विविधता, शांति और सृष्टि की देखभाल को बढ़ावा दें। पोप ने अपनी यह बात परमधर्मपीठ और विश्व एवं पारंपरिक धर्मों के नेताओं के कांग्रेस के बीच पहले सम्मेलन के प्रतिभागियों से मुलाकात करते हुए कही।
परमधर्मपीठ ने 2024 की पोंटिफ़िकल इयरबुक और कलीसिया की 2022 सांख्यिकीय वार्षिकी प्रकाशित की है, जिसमें तमाम विश्व के धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसमाजियों और धर्मसंघियों तथा उपयाजकों एवं गुरुकुल छात्रों की संख्या का विवरण दिया गया है।
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघीय मुख्यालय में मानवता के खिलाफ अपराध पर जारी आम सभा के 78 वें सत्र में परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक, वाटिकन के वरिष्ठ महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या ने कहा कि मानवता के खिलाफ अपराधों की सज़ा को कानूनी रूप से बाध्यकारी किया जाना चाहिये।
वाटिकन के सुसमाचार प्रचार विभाग ने कई सांस्कृतिक पहल प्रस्तुत की है जो विश्वासियों को 2025 जयंती वर्ष का स्वागत करने और उसे मनाने की तैयारी करने में मदद करेगी।
गोवा और दमन के भारतीय काथलिक महाधर्मप्रांत में बाईबिल प्रेरिताई के लिए धर्मप्रांतीय केंद्र ने पुरोहित वर्ष 2023 -2024 के दौरान बाईबिल शिक्षा की एक परिवर्तनकारी यात्रा शुरू की है।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, परमधर्मपीठ की भागीदारी के साथ, सरोगेसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और इसके उन्मूलन की मांग करने के लिए रोम में एकत्रित हुए हैं।