रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान, पोप फ्राँसिस ने ख्रीस्तीयों से सच्चे विश्वास और प्रार्थना को अपनाने का आग्रह किया जो हमारे दिलों को खोलता और कभी भी हमारे पूर्वाग्रहों पर आधारित नहीं होता।
चीन के येसु समाजी पुरोहित, फादर पेद्रो चिया के साथ एक साक्षात्कार में, पोप फ्राँसिस ने कहा है कि चीन के लोग "महान लोग" हैं जिन्हें "अपनी विरासत को बर्बाद नहीं करना चाहिए", और देश में प्रेरितिक यात्रा करने की अपनी इच्छा दोहराई।
पोप फ्राँसिस ने कोलंबस के शूरवीरों के 142वें सर्वोच्च सम्मेलन को संदेश भेजा, और सभी को शांति के लिए प्रार्थना करने और “प्रेम की सभ्यता” बनाने के लिए काम करने हेतु आमंत्रित किया।
वाटिकन स्थित जीवन सम्बन्धी परमधर्मपीठीय अकादमी के अध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष विन्चेन्सो पालिया ने "जीवन के अंत पर लघु शब्दकोश" शीर्षक से वाटिकन द्वारा प्रकाशित लेक्सिकॉन पर मीडिया रिपोर्टों के जवाब में, सुखमृत्यु और सहायता प्राप्त आत्महत्या के प्रति काथलिक कलीसिया के विरोध की पुष्टि की है।
वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, 34 वर्षीय डिडिएर ग्रैंडजीन ने वाटिकन स्विस गार्ड की वर्दी पहनने से लेकर पुरोहित बनने तक की अपनी यात्रा को याद किया। उनकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो युद्ध में प्रशिक्षित थे, लेकिन पोप और कलीसिया की सेवा अधिक आध्यात्मिक तरीके से की।
कार्डिनल पियरबतिस्ता पिज्जाबाल्ला, विश्वासियों से 15 अगस्त माता मरिया के स्वर्ग उद्ग्रहण पर्व के दिन संभावित बातचीत के मद्देनजर संघर्ष विराम के लिए कुंवारी माता मरियम की मध्यस्थता में प्रार्थना करने हेतु एकत्रित होने के लिए आमंत्रित किया। मध्य पूर्व में युद्ध निराशा और पीड़ा का कारण बना हुआ है।
पापुआ न्यू गिनी सितंबर में पोप फ्राँसिस का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, येसु के पवित्र हृदय के मिशनरी दूरदराज के समुदायों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके सुसमाचार का प्रसार कर रहे हैं।
ईराक के काथलिक धर्माधिपति बगदाद के प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल लूईस साको ने वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में कहा कि तथाकथित इस्लामिक स्टेट द्वारा ईसाइयों और यजीदियों के नरसंहार के दस वर्ष बाद दुख सभी इराकियों को एकजुट करता है।