रक्तदाता संघों के इतालवी महासंघ के प्रतिनिधियों से इसकी स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर पोप फ्राँसिस ने शनिवार सुबह वाटिकन के संत पौल षष्टम सभागार में मुलाकात की और रक्तदान के आध्यात्मिक आयाम को हृदय में स्थित ख्रीस्तीय प्रेम की गवाही के रूप में रेखांकित किया।
पोप जॉन पॉल द्वितीय और मार दिन्खा चतुर्थ के "कॉमन क्रिस्टोलॉजिकल डिक्लेरेशन" पर हस्ताक्षर करने के तीस साल बाद पोप फ्राँसिस ने असीरियन प्राधिधर्माध्यक्ष मार आवा की अगवानी की, जिसने काथलिक और पूर्वी कलीसियाओं के बीच 1500 साल के सैद्धांतिक विवादों को समाप्त कर दिया: "आइए हम पूर्ण एकता की ओर एक साथ चलें और काम करें"
पोप फ्राँसिस ने वेल्लोर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के रुप में चिंगलपट के पुरोहित अम्ब्रोस पिचाईमुथु और वसई धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के रुप में फादर थॉमस डिसूजा, बागडोगरा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के रुप में धर्माध्यक्ष पॉल सिमिक को और नेल्लोर धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रुप में फादर अंतोनी दास पिल्ली को नियुक्त किया।
विएना से आये "बिगेगनुन सेन्ट्रुम" अर्थात् साक्षात्कार केन्द्र के सदस्यों ने शुक्रवार को वाटिकन में पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। "बिगेगनुन सेन्ट्रुम" में एकजुट विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए सन्त पापा फ्राँसिस ने कहा कि हम सबको एक दूसरे की ज़रूरत है तथा हम सब एक दूसरे को समृद्ध बनाने के लिये बुलाये गये हैं।
पोप फ्राँसिस ने स्पेन में तालावेरा दे ला रेइना की ऑगुस्टीनियन बहनों से मुलाकात के दौरान सभी धर्मबहनों से आग्रह किया कि वे धर्मसंघी समुदायों के हिस्से के रूप में प्राप्त अनेक लाभों की सराहना करें।
इतालवी सेना के रसद दल के लगभग 400 सैनिकों को संबोधित करते हुए, पोप फ्राँसिस ने मानवीय आपात स्थितियों में उनके समर्पित कार्यों पर प्रकाश डाला, जो जरूरतमंदों की सेवा के लिए ख्रीस्त के मिशन और उनके संरक्षक संत क्रिस्टोफर के साहस का प्रतीक है।
सेर्विया के राष्ट्रपति अलेकसांदर वूचिक को प्रेषित एक तार संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है जिसमें 14 लोग मारे गए हैं।
रोम में पवित्र क्रूस को समर्पित परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय (सांता क्रोचे) ने दस आज्ञाओं पर ख्रीस्तीय और यहूदी दृष्टिकोणों को समर्पित एक कोर्स आयोजित किया है, जिसका उद्देश्य है साझा मूल्यों की गहन समझ को बढ़ावा देना।