फादर ओलेह: काथलिक पुरोहित और यूक्रेनी सैनिकों के पिता

फादर ओलेह पंचिनियाक, एक यूक्रेनी ग्रीक काथलिक पुरोहित और तीन बच्चों के पिता, एक बेटे के साथ अग्रिम पंक्ति में सेवारत हैं, उन्होंने कीव के बाहरी इलाके में एक पुरोहित और सबसे कमजोर और विस्थापितों के लिए एक सहायता कार्यकर्ता के रूप में अपना दोहरा मिशन जारी रखा है।

यूक्रेनी ग्रीक काथलिक पल्ली के एक उदार संस्था ‘मुद्रा स्प्रावा’ की एक वाहन, कीव के पूर्व में एक उपनगर ब्रोवेरी की सड़कों से होकर गुजरती है। गाड़ी चला रहे हैं फादर ओलेह पंचिनियाक, जो कि तीन ग्रीक काथलिक पल्लियों के पल्ली पुरोहित हैं। वे सप्ताह में दो बार ‘मुद्रा स्प्रावा’ के रसोइयों द्वारा तैयार किए गए एक हजार गर्म भोजन को नगर पालिका के पांच सामाजिक केंद्रों और पूर्व के क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के लिए एक केंद्र में वितरित करते हैं जो रूसी सेना द्वारा कब्जा कर लिया गया।

मुस्कुराहट और हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए, हर किसी की भलाई के बारे में पूछते हुए, विशेष रूप से बुजुर्गों की, जिनकी देखभाल सांप्रदायिक केंद्रों में 24 घंटे और हर दिन की जाती है, फादर ओलेह राजधानी के इस उपनगर में आत्माओं और शरीर की भलाई करने वाले अति महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।

उनका गिरजाघर, हाल ही में अपार्टमेंट ब्लॉकों के बीच बनाया गया है, जैसा कि यूक्रेन में अक्सर होता है, ईश्वर का घर, सुनने और स्वागत करने का स्थान है। यह पड़ोस के निवासियों के लिए रूसी बमबारी से बचने का आश्रय स्थल भी बन गया है।

फादर ओलेह, अधिकांश ग्रीक काथलिक पुरोहितों की तरह, विवाहित हैं और उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़े, अंद्रेय ने अभी-अभी सेमिनरी में अपनी पढ़ाई पूरी की है। अन्य दो 24 वर्षीय जुड़वां हैं।

ओलेह यूक्रेनी सेना में एक कप्तान, ल्वीव में एक प्रशिक्षक है। दूसरे, नाज़ार को सैन्य सेवा में बुलाया गया है और वर्तमान में वह पूर्वी मोर्चे पर है।

फादर ओलेह के लिए यह हृदय विदारक है। एक ईश्वर का व्यक्ति लेकिन एक पारिवारिक व्यक्ति भी, हम उनके एक दौर के बाद ब्रोवेरी में उनके गिरजाघऱ में उनसे मिले और उन्का साक्षात्कार किया।