हम पृथ्वी की देखभालकर्ता बनने के लिए बुलाये गये हैं, पोप 

पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए लोगों को जागरुक किया जाता है। इस दिन पोप ने हम सभी से सामान्य घर, के कारीगर और बर्बाद हो रही पृथ्वी के देखभालकर्ता बनने हेतु प्रेरित किया।

आज 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस है। इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है।

इस दिन पोप ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा : “हमारी पीढ़ी को बहुत सारी संपत्ति विरासत में मिली है, लेकिन हम ग्रह की रक्षा करने में विफल रहे हैं और हम शांति की रक्षा नहीं कर रहे हैं। हमें अपने सामान्य घर, पृथ्वी, जो "बर्बाद हो रही है" के कारीगर और देखभालकर्ता बनने के लिए बुलाया गया है।” #पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।