हम पोप के स्वास्थ्यलाभ और विश्व की शांति के लिए प्रार्थना करें

रोज दिन की भांति चालीसे के तीसरे शुक्रवार को भी पोप फ्राँसिस के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए रोजरी माला विन्ती की गई। वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में शाम 7.30 बजे रोजरी माला विन्ती का संचालन परमधर्मपीठीय अर्बन विश्वविद्यालय के रेक्टर माननीय फादर अर्मांदो नुगनेस ने प्रार्थना का संचालन किया।
21 मार्च को उन्होंने उपस्थित विश्वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा, आइये, हम पोप के स्वास्थ्यलाभ के साथ साथ विश्व के लिए भी प्रार्थना करें "ताकि हमारा यह संसार भाईचारे और शांति के मार्ग को फिर पा सके।"
फादर अर्मांदो ने प्रार्थना शुरू करते हुए कहा, "आज शाम भी हम संत पापा फ्राँसिस के साथ मिलकर प्रार्थना में एकत्रित हुए हैं। हम उनके लिए शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मिक शांति की कृपा के लिए प्रार्थना करें। साथ ही हम प्रभु से याचना करें कि हमारा यह विश्व भाईचारे और शांति के मार्ग को पुनः खोज सके।"
संत पापा फ्राँसिस 14 फरवरी से जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जिनके लिए पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन सप्ताह से हर शाम रोजरी माला विन्ती की जा रही है।
आज शाम यानी 22 मार्च की रोजरीमाला विन्ती का संचालन मोनसिन्योर जोरदानो पिचिनोती करेंगे जो परमधर्मपीठ में विरासत प्रशासन के अध्यक्ष हैं।