सीबीसीआई ने राष्ट्रीय जीवन मार्च द्वारा देश से जीवन के लिए खड़े होने का आह्वान किया

भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (CBCI) के कारिस इंडिया ने धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसंघियों, परिवारों, युवाओं और सभी भले लोगों को 5वें नेशनल मार्च फॉर लाइफ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह मार्च 8-9 अगस्त 2026 को चेन्नई के स्तेला मारिस कॉलेज में होगा। इस मार्च की विषयवस्तु है "जीवन के अधिकार और हर मानव के जीवन की गरिमा एवं कीमत को बनाए रखना।"

कारितास इंडिया द्वारा आयोजित और मद्रास-मायलापुर महाधर्मप्रांत की मेजबानी में किया गया, दो द्वसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम गर्भ से लेकर मौत तक मानव जीवन की पवित्रता को फिर से सुनिश्चित करने और दया, आशा एवं एकजुटता की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश करता है।

यह कार्यक्रम शनिवार, 8 अगस्त को सुबह 5:15 बजे से 8:00 बजे तक रन फॉर लाइफ 2026 के साथ शुरू होगा, इसके बाद पवित्रतम संस्कार की आराधना और जीवन के समर्थन के लिए प्रार्थना (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक), जीवन समर्थक प्रदर्शनी (सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक), और शाम 5:15 बजे से जेरिको प्रार्थना और अंतिम आशीर्वाद होगा, जिसमें भाग लेनेवाले हर व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना में एक साथ आएंगे।

रविवार, 9 अगस्त को होनेवाले मुख्य समारोहों में एक जीवन समर्थक प्रदर्शनी (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक), युवा नेताओं का मिलन (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक), दोपहर का भोजन (दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक), और दोपहर 1:30 बजे से क्षमाशील बैंड द्वारा संगीत कार्यक्रम होगा। एक अन्य कार्यक्रम (दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक) में साक्ष्य, सम्बोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुति शामिल होंगे, जिसके बाद मार्च फॉर लाइफ की तैयारी (दोपहर 3:00 बजे से 3:30 बजे तक) होगी। मुख्य कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक 5वाँ राष्ट्रीय मार्च फॉर लाइफ होगा, जिसके अंत में पवित्र मिस्सा (शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक) और शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक 'मार्च फॉर लाइफ' झंडा सौंपा जाएगा, जो पूरे भारत में जीवन की संस्कृति बनाने के निरंतर मिशन का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम को मद्रास-मायलापुर के महाधर्माध्यक्ष माननीय जॉर्ज एंटोनीसामी और सीबीसीआई के कारिस के प्रो-लाइफ के कलीसियाई सलाहकार माननीय फ्रांसिस कलिस्ट नेतृत्व करेंगे। पब्लिक गैदरिंग में तमिलनाडु विधान सभा के माननीय स्पीकर मिस्टर जे. सी. डी. प्रभाकर और तमिलनाडु सरकार के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवा के पूर्व डायरेक्टर डॉ. कुमार आर. भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

"हर जीवन कीमती है। हर आवाज मायने रखती है। साथ मिलकर, आइए जीवन की संस्कृति बनाएं!" इस प्रेरणा देनेवाले आह्वान के साथ, आयोजकों ने विश्वासियों और सभी सद इच्छा रखनेवाले लोगों से अपील की है कि वे हर इंसान के जीवन की पवित्रता को सुनिश्चित करने और शांति, दया, सम्मान और उम्मीद पर आधारित समाज को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लें।

hindi Survey Popup Image