पोप लियोः हमें सारी चीजें ईश्वर से मुफ्त में मिली हैं

पोप लियो 14वें ने कुस्को में स्वर्गारोहित कुंवारी मरियम को समर्पित महागरिजाघर के प्रांगण में 15 नवम्बर को देवदूत का पाठ किया। पोप ने भूकंप के ईश्वर को चादर से ढ़कते हुए कुस्को की कलीसिया के संग अपनी स्नेहमय सहचर्य प्रकट किया।

पोप लियो 14वें ने कुस्को में स्वर्गारोहित कुंवारी मरियम को समर्पित महागिरजाघर के प्रांगण में पेरू के विश्वासियों संग देवदूत प्रार्थना का पाठ किया।

पोप ने देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने संदेश में कहा कि आपके प्रेम और सजीव विश्वास से घिरा होना जहाँ हम अपने को अपने बीमारों, हमारे बुजुर्ग भाई-बहनों, पुरोहितों और समर्पित जीवन के नर-नारियों के संग पाते हैं, यह मुझे यहां आपार आनंद से भर देता है। हम विशेष स्नेह और कृतज्ञता के भाव से महाधर्माध्यक्ष रिचर्ड की याद करते हैं जिसे हमने मरियम को प्रेममयी विचवई में समर्पित किया है।

आज की सुबह हम भूकंप के ईश्वर, तैयताचा की निशानी पर चिंतन करते हैं, जो कुस्को के संरक्षक हैं।

आज की धर्मविधि हमारे लिए एक सुन्दर और इसके साथ ही अति चुनौती भरे पदों को प्रस्तुत करती है जो संत मत्ती के सुसमाचार से आता है- अर्शफियों का दृष्टांत (मत्ती. 25. 14-30)। वे अतीत के सिक्के हमारे लिए सारी चीजों को प्रकट करते हैं जिसे ईश्वर ने हमें मुफ्त में दिया है जिसमें हम अपने जीवन, विश्वास और बुलाहट को पाते हैं। फिर भी, यदि हम उसे एक शब्द में संक्षेपित करना चाहें तो यह हमारे लिए उनके प्रेम की निशानी है, जिसे वे हमें प्रदान करते हैं जिससे हम उन्हें अपने जीवन में विकसित कर सकें और दूसरों के संग बांट सकें।

बीमारी का दूर्भाग्य
पोप लियो ने कहा कि मेरी सोच आप सभों के संग है, प्रिय भाइयो और बहनों, आप जो शारीरिक और आध्यात्मिक रुप में बीमारी के कारण दुखित हैं। दुनिया की आंखों में- जो फेंके जाने की संस्कृति और भौतिक वस्तुओं के उत्पादन से भरी है- बीमारी को हम एक दूर्भाग्य के रुप में देखी जाती है जो व्यक्ति की योग्यता को कम कर देती है। यह एक कितनी बड़ी झूठ है। सुसमाचार के प्रकाश में, जब हम विश्वास के संग जीते और अपने को ख्रीस्त के पुनरूत्थान से संयुक्त करते हैं तो बीमारी हमारे लिए उनके प्रेम में बढ़ने और उसे साझा करने का एक मार्ग बन जाता है। आप कलीसिया के हृदय में हैं, क्योंकि आप की पीड़ा जब प्रेम से आत्माओं की मुक्ति, बुलाहट और शांति के लिए अर्पित की जाती, तो यह आध्यात्मिक शक्ति का एक स्रोत बन जाती है। आप की कमजोरी दिव्य शक्ति में परिणत हो जाती है जो प्रेम के उपहारों और मुक्ति को दोगुणी कर देती है। आप महाधर्माध्यक्ष रिचर्ड के आत्म-बलिदान के साक्षी हैं जिन्होंने अपने जीवन को येसु के क्रूस संग संयुक्त किया।

स्वामी का अनुसरण
पोप लियो ने समर्पित जीवन के पुरोहितों, धर्मसंघी नर-नारियों को संबोधित करते हुए कहा जिन्होंने अपने स्वामी के कदमों का अनुसरण करने हेतु सारी चीजों का परित्याग किया है, हम सभों को ईश वचन, संस्कारें, ईश प्रजा के लिए प्रेरितिक सेवा और सुसमाचारी दरिद्रता, शुद्धता और आज्ञाकारिता के व्रत स्वरूप “क्षमताएं” मिली हैं। हमारे मिट्टी के बने हाथों में हम कितने सारे उत्तरदायित्वों को सौंपा गया पाते हैं। आइए हम अपना जीवन देने, अपने को येसु के लिए खर्च करने हेतु भयभीत न हों। ऐसा करने के द्वारा हम ईश्वर की करूणा के दृश्मान निशानी बनते हैं। यही हमारी लिए अपनी बुलाहटों को पोषित करने का सर्वोतम माध्यम है।

भूकंप की प्रतिमा
प्यारे भाइयो और बहनों, अब हम अपनी निगाहें भूकंप की प्रतिमा की ओर फेरते हैं। साल 1650 में, जब धरती डोली थी, जिसने आपके पुरखों में तबाही और दहशत फैलाई, तो बस इतना ही काफी था कि पवित्र प्रतिमा को सड़कों पर ले जाया जाए ताकि झटके बंद हो जाएं और शांति फिर से स्थापित हो। तब से, कुस्को और पूरे पेरू के लोग जानते हैं कि तैयताचा में उनके पास किसी भी तूफान से बचने के लिए एक सुरक्षित जगह है, इतिहास के झटकों के बीच एक मज़बूत लंगर।

स्नेह की चादर
पोप ने कहा कि आपके समुदाय संग, एकता की एक दृश्यमान निशानी स्वरुप मैं एक विशेष भक्ति के कार्य करने की चाह रखता हूँ। पुत्रवत प्रेम में, मैं इस चादर को येसु की उस प्रतिमा के ऊपर अर्पित करता हूँ। यह संत पापा की ओर से उन लोगों के लिए अति स्नेह को अभिव्यक्त करता है जो सम्मान और ख्रीस्तीय आशा में दुःख सहना जानते हैं। जैसे कि आप भूकंप के ईश्वर को चादर में लपेटा देखते हैं, आप इस बात को याद करें कि वैश्विक कलीसिया आप के साथ है।

पोप लियो ने कहा कि अब हम संतानों की भांति कुंवारी मरियम की ओर भरोसा में आते हैं। उनके द्वारा हम इस बात को सीखते हैं कि हमें नहीं डरना चाहिए, उस कृपा को नहीं दबाना जो हमें मिली हैं। हम अपने हृदय में कृतज्ञता के भरे मनोभाव से, विशेषकर बीमारों के स्वास्थ्य लाभ हेतु और पुरोहितों और समर्पित लोगों के जीवन की पवित्रता के लिए दूत संदेश का पाठ करते हैं। ईश्वर आपको आशीर्वाद दें, और भूकंपों के ईश्वर हमेशा आपके जीवन में शांति बनाए रखें।

hindi Survey Popup Image