यूक्रेन : 2024 में बाल हताहतों में चिंताजनक वृद्धि

सेव द चिल्ड्रन के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के 900 दिनों बाद, 2024 में बाल हताहतों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई।

सेव द चिल्ड्रन ने संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकारों के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करने तथा आबादी वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रभाववाले विस्फोटक हथियारों का उपयोग न करने की अपील की है।

इस वर्ष के पहले छः महीनों में यूक्रेन में बाल दुर्घटना की संख्या में लगभग 40% की वृद्धि हुई, जिससे लगभग 900 दिनों के युद्ध में मारे गए या घायल हुए बच्चों की कुल संख्या लगभग 2,200 हो गई। यह बात सेव द चिल्ड्रन संगठन ने शनिवार को कही, जो 100 से अधिक वर्षों से जोखिम में पड़े बच्चों को बचाने और उन्हें भविष्य की गारंटी देने के लिए लड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के मानव अधिकार आयोग के अनुसार सिर्फ जुलाई में करीब 71 बच्चे मारे गये हैं जो सितंबर 2022 के बाद से सबसे घातक महीना रहा। उनमें से अधिकांश (95%) विस्फोटक हथियारों से मारे गए।

हताहतों की संख्या 8 जुलाई को शहर में सिलसिलेवार कई हमलों के बाद बढ़ी जिसमें कुल 43 नागरिक मरे जिनमें पाँच बच्चे थे, तथा यूक्रेन के सबसे बड़े बाल अस्पताल, कीव स्थित ओखमाटदित में कम से कम सात लोग घायल हो गए, जो हमलों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तमारा का 16 साल का बेटा 8 जुलाई को कीव में अपने घर से महज 30 मीटर की ही दूरी पर गिरी मिसाईल से बच गया। वे कहती हैं, “जैसे ही मिसाईल गिरा मेरे बच्चे मेरे कमरे में आये। घर में शॉकवेव आने से ठीक पहले सबसे छोटे और सबसे बड़े बेटे मेरे कमरे में आये थे। जिस सोफे पर सबसे छोटा बेटा सो रहा था, वह छत के टुकड़ों से ढका गया। अगर वह उसी कमरे में रहा होता, तो ढहने से प्रभावित हो जाता। हम ठीक हो रहे हैं, लेकिन हम ठीक नहीं हैं। लोग अपनी ज़िंदगी जी रहे थे और फिर एक पल में सब कुछ गायब हो गया।"

12 अगस्त को यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के 900 दिन पूरे हो जायेंगे। मानव अधिकार के हाई कमिशनर के अनुसार, फरवरी 2022 से अब तक संघर्ष में कुल 2,184 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें 633 बच्चे मारे गए और 1,551 घायल हुए हैं। 2024 के पहले सात महीनों में बाल हताहतों की संख्या में 40% की वृद्धि हुई है, जिसमें 341 बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं, जबकि 2023 के आखिरी सात महीनों में 243 बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं।  

यूक्रेन में सेव द चिल्ड्रेन के उप राष्ट्रीय निदेशक स्तेफन मोइसेंग ने कहा, “यूक्रेन में युद्ध शुरू हुए 900 दिन हो रहे हैं। यूक्रेन में बढ़ते युद्ध के कारण हर दिन एक बच्चा मारा जाता है या घायल होता है। 2023 के अंत तक, अनगिनत हवाई हमलों और बमबारी ने बच्चों पर अपनी पकड़ ढीली कर दी थी और बच्चों के हताहत होने की संख्या में कुछ समय के लिए कमी आई थी। इस साल, हिंसा अधिक तीव्रता के साथ लौटी है, मिसाइल, ड्रोन और बम दिन-ब-दिन बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। परिवारों की पीड़ा खत्म नहीं होगी क्योंकि देश भर के आबादी वाले शहरों और गांवों में विस्फोट बढ़ते जा रहे हैं। हमें बच्चों, उनके घरों और उनके स्कूलों को इस युद्ध की तबाही से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

 संगठन ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकारों के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करने और आबादी वाले क्षेत्रों में गंभीर प्रभाव डालनेवाले विस्फोटक हथियारों का उपयोग करने से परहेज करने का आह्वान किया है। नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से बच्चों के घरों, स्कूलों और अस्पतालों जैसे अक्सर रहनेवाले स्थानों को हर समय हमले से बचाया जाना चाहिए।

सेव द चिल्ड्रेन 2014 से ही यूक्रेन में काम कर रहा है और फरवरी 2022 में युद्ध के समय से अपनी प्रतिक्रया को बढ़ा दिया है। यह कई साझेदारों के साथ काम करते हुए संकट से प्रभावित बच्चों और परिवारों को भोजन, पेयजल, आर्थिक मदद एवं सुरक्षित स्थान प्रदान करते हुए उनकी सहायता कर रहा है।