यूक्रेन और पवित्र भूमि में शांति के लिए प्रार्थना में यूरोप एकजुट
चालीसा काल के दौरान यूरोप के काथलिक धर्माध्यक्ष यूक्रेन एवं पवित्र भूमि में शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
यूरोपीय धर्माध्यक्षों ने कहा है कि वे चालीसा काल के दौरान, निरस्त्र और बिना हथियार वाली शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। राखबुध से लेकर पूरे चालीसा काल में, यूरोप की कलीसिया शांति की अपील करने के लिए यूखरिस्त की बलि वेदी के चारों ओर इकट्ठा होना चाहती है।
यूरोपीय संघ में हर देश के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन युद्ध पीड़ितों के लिए प्रार्थना हेतु समर्पित होगा जिसमें ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए यूक्रेन, पवित्र भूमि एवं पूरे विश्व में हथियार रहित शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
चालीसा काल की यह पहल, जिसे "यूखरिस्त चेन" कहा जाता है, यूरोप के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के लिए एक नियमित प्रार्थना बन गई है और इसका मकसद पूरे यूरोप में एक साथ रहने का अनुभव और उम्मीद की एक स्पष्ट निशानी बनना है।
विश्व शांति दिवस के लिए संत पापा लियो 14वें के शब्दों का हवाला देते हुए धर्माध्यक्षों ने कहा, “आइए, हम खुद को शांति के लिए खोलें! इसे नामुमकिन और अपनी पहुंच से बाहर मानने के बजाय, हम इसका स्वागत करें और इसे पहचानें। शांति सिर्फ लक्ष्य से बढ़कर; एक उपस्थिति और एक यात्रा है।”