पोप लियो ने जालंधर के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति की

पोप लियो 14वें ने माननीय फादर जोस सेबास्तियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा शनिवार 7 जून को हुई। वे इस समय फगवाड़ा में बर्सर और पल्ली पुरोहित हैं।
पोप लियो 14वें ने माननीय फादर जोस सेबास्तियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।
जीवनी
नवनियुक्त धर्माध्यक्ष जोस सेबास्तियन थेक्कुमचेरिकुनेल का जन्म 24 दिसम्बर 1962 को पेलाई धर्मप्रांत के कलाकेट्टी में हुआ था। उन्होंने नागपुर में संत चार्ल्स अंतर-धर्मप्रांतीय मेजर सेमिनरी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया है एवं रोम के परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्व विद्यालय से लाईसेंसेट की पढ़ाई पूरी की है। उनका पुरोहित अभिषेक 1 मई 1991 को जालंधर धर्मप्रांत में हुआ था।
उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं:
1991-1992 - वे फतेहपुर चुरिन में संत मरिया गिरजाघर के सहायक पुरोहित और अमृतसर स्थित संत जॉन मेरी वियन्नी माइनर सेमिनरी के अतिथि प्राध्यापक रहे।
1992-1993 - खासा के संत जोसेफ पल्ली के पल्ली पुरोहित।
1993-1996 - पवित्र हृदय पल्ली के पल्ली पुरोहित और अमृतसर में संत फ्राँसिस स्कूल के उप प्रधानाचार्य।
1996-2002 - संत फ्राँसिस स्कूल के प्रिंसिपल, अमृतसर में संत फ्राँसिस के डीन और पल्ली पुरोहित, धर्मप्रांत के शैक्षणिक आयोग के सदस्य, पुरोहित काऊंसिल और धर्मप्रांतीय करिश्माई टीम के सदस्य।
2005-2007- जालंधर धर्मप्रांत के कुलपति, धर्मशिक्षा के निदेशक।
2007-2009 - जालंधर धर्मप्रांत के चांसलर, जालंधर में होली ट्रिनिटी क्षेत्रीय मेजर सेमिनरी में व्याख्याता, धर्मप्रांतीय परामर्शदाताओं दल के सदस्य और मेजर सेमिनरी प्रबंधन परिषद के सदस्य।
2009-2015- जालंधर स्थित होली ट्रिनिटी रीजनल मेजर सेमिनरी में ईशशास्त्र विभाग के प्रमुख।
2015 - कपूरथला में क्राइस्ट द किंग कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक।
2015-2019 - जालंधर धर्मप्रांत के चांसलर और न्याय के प्रवर्तक, जालंधर में होली ट्रिनिटी रीजनल मेजर सेमिनरी और जालंधर कैंट में एमजे फॉर्मेशन हाउस में बाहरी व्याख्याता।
2017-2023 - लाम्बापिंड में सेंट पायस एक्स कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक
2020-2022 - जालंधर कैंट में संत मरिया महागिरजाघर के रेक्टर और पल्ली पुरोहित तथा न्याय के प्रवर्तक
2020 - से वे मेजर सेमिनरी में बाहरी व्याख्याता रहे हैं और
2022 से धर्मप्रांतीय खजांची, संत जोसेफ के पल्ली पुरोहित और फगवाड़ा में संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक हैं।