इंदौर,खंडवा और खम्मम धर्मप्रांतों के लिए नये धर्माध्यक्षों की नियुक्ति

पोप फ्राँसिस ने शनिवार 17 फरवरी को तीन धर्मप्रांतों के लिए नये धर्माध्यक्षों को नियुक्त किया। इंदौर धर्मप्रांत के लिए माननीय फादर थॉमस मैथ्यू कुट्टीमाकल को, खंडवा धर्मप्रांत के लिए माननीय फादर अगुस्टीन मादाथिकुन्नेल को और खम्मम धर्मप्रांत के लिए माननीय फादर अगुस्टीन मादाथिकुन्नेल को नये धर्माध्यक्षों के रुप में नियुक्त किया।

इंदौर के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष थॉमस मैथ्यू कुट्टीमाकल
पोप फ्राँसिस ने इंदौर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष चाको थोट्टुमारिकल, एस.वी.डी. द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर उसी धर्मप्रांत के फादर थॉमस मैथ्यू कुट्टीमाकल को इंदौर धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वे इंदौर के महागिरजार के पल्ली पुरोहित हैं।

बायोडाटा
नव नियुक्त धर्माध्यक्ष थॉमस मैथ्यू कुट्टीमाकल का जन्म 25 फरवरी 1962 को कोठामंगलम धर्मप्रांत के कल्लूरकाड (केरल) में हुआ था। उन्होंने भोपाल में ख्रीस्त प्रेमालय दर्शनशास्त्र और थियोलोगेट सेमिनरी में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया।

25 नवंबर 1987 को इंदौर धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवा दी : इंदौर महागिरजा के सहायक पल्ली पुरोहित (1987-1990); झाबुआ में सहायक पल्ली पुरोहित (1990-1992); उप प्रमुख (1992-1998) और इंदौर में एक स्कूल के प्रमुख (1998-2002); झाबुआ में माइनर सेमिनरी के उप-रेक्टर (2002-2004); धर्मप्रांतीय स्कूल के निदेशक (2004-2009); देवास में पल्ली पुरोहित (2009-2015); देवास के डीन और पल्ली पुरोहित (2015-2021); 2021 से, इंदौर धर्मप्रांत के महागिरजाघऱ के पल्ली पुरोहित के रुप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

खंडवा के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष अगुस्टीन मादाथिकुन्नेल
पोप फ्राँसिस ने शनिवार 17 फरवरी को माननीय फादर अगुस्टीन मादाथिकुन्नेल, को खंडवा (भारत) धर्माप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। अब तक वे उसी धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक के रुप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

बायोडाटा
नव नियुक्त धर्माध्यक्ष अगुस्तीन मादाथिकुन्नेल का जन्म 9 जुलाई 1963 को मानन्थावडी धर्मप्रांत के कुलीवाया (केरल) में हुआ था। उन्होंने नागपुर में संत चार्ल्स सेमिनरी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और 18 अप्रैल 1994 को खंडवा धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवा दी : सिरपुर में सहायक पल्ली पुरोहित (1994-1996); धर्माध्यक्ष के सचिव और संत थॉमस स्कूल में शिक्षक (1996-1997); धर्माध्यक्ष के सचिव (1999-2000); संत पियुस सेमिनरी के रेक्टर और संत पियुस स्कूल के प्रशासक (2000-2010); धर्माध्यक्ष के सचिव और धर्मप्रांतीय बर्सर (2010-2018); संत अन्ना पल्ली के पल्ली पुरोहित (2018-2021) और 2021 से खंडवा के धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक रहे हैं।

उन्होंने 1997 से 1999 तक  रोम के पोंटिफिकल अल्फोंसियन अकादमी में नैतिक धर्मशास्त्र में लाइसेंसियेट किया।

खम्मम के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष प्रकाश सगिली
पोप फ्राँसिस ने शनिवार 17 फरवरी खम्मम (तेलंगाना) के धर्माध्यक्ष के रूप में कडप्पा के पुरोहित फादर प्रकाश सगिली को नियुक्त किया है। वर्तमान में वे चित्तौड़ में संत जॉन बॉस्को पल्ली के पल्ली पुरोहित और सीसीबीआई चिकित्सा संबंधी प्रेरिताई के समन्वयक हैं।

बायोडाटा
नव नियुक्त धर्माध्यक्ष प्रकाश सगिली का जन्म 2 जनवरी 1957 को हुआ था। कडप्पा में संत पीटर्स माइनर सेमिनरी और विजयवाड़ा में क्राइस्ट द किंग सेमिनरी में पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने चेन्नई के पूनामल्ली में सेक्रेड हार्ट सेमिनरी में अपना प्रशिक्षण जारी रखा।

25 अप्रैल 1984 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर काम किया और आगे की पढ़ाई की: बडवेल में सहायक पल्ली पुरोहित (1984); युवा एवं प्रेरितिक केंद्र के निदेशक (1985-1987); मायडुकुर में पल्ली पुरोहित और बहुउद्देशीय सामाजिक सेवा सोसायटी के सचिव (1986); आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय युवा निदेशक, (1987-1993); प्राउमामिला में पल्ली पुरोहित (1993-1995); भारत के राष्ट्रीय युवा आंदोलन के निदेशक (1995-2001); बहुउद्देशीय सामाजिक सेवा सोसायटी चित्तूर के निदेशक (2001-2003); कडप्पा के विकर जनरल और आरोग्यमाता श्राइन में पल्ली पुरोहित (2002-2007); संत जॉन हॉस्पिटल, बैंगलोर के निदेशक (2008-2011); सिवाडी में पल्ली पुरोहित (2011-2015) और कडप्पा में संत मरिया महागिरजा पल्ली के पल्ली पुरोहित (2015-2020): 2020 से, चित्तौड़ में संत जॉन बॉस्को पल्ली के पल्ली पुरोहित साथ ही 2021 से अबतक, सीसीबीआई चिकित्सा संबंधी प्रेरिताई के समन्वयक हैं।

उन्होंने 2013 में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति से समाजशास्त्र में डॉक्टरेट किया।