कैथोलिक कलीसिया ने ख्रीस्त राजा का पर्व भक्तिमय भाव से मनाया

प्रभु ईसा मसीह राजाओं के राजा हैं। उन्होंने इस संसार पर भौतिक रुप से राज्य नहीं  किया, किन्तु अपनी आज्ञाकारिता, मानव जाति के प्रति अथाह प्रेम, अपने निस्वार्थ सेवाभाव (शिष्यों के पैर धोना) अपना आत्म-त्याग (दास का रुप लेना) आत्म बलिदान (मानवजाति की पापमुक्ति हेतु क्रूस पर मर जाना) आदेश देने वाला या अधिकार  जताने वाला राजा नहीं बल्कि सेवा करने वाला राजा! इस प्रक्रिया को Kenosis कहते हैं। इसीलिए प्रभु ईसा मसीह को Kenotic King राजाओं का राजा कहते हैं। और इसीलिए आज हम ख्रीस्त राजा का पर्व मना रहे हैं। आइये हम सब ईश्वर से हम सब के लिए, हमारे देश, तथा पूरे विश्व की खुशहाली तथा शांति के लिए प्रार्थना करें :- फादर पायस लाकरा एस.वी.डी. संचालक मसीह विद्याभवन ने अपने प्रवचन में कहा। 
26 नवम्बर रविवार शाम तीन बजे से कैथोलिक समाज के हजारों विश्वासी पलासिया  स्थित माता मरिया के ग्रोटो पर एकत्र हुए जहां उन्होंने ख्रीस्त राजा पर्व भक्तिमय भाव से मनाया!
हजारों विश्वासियों की उपस्तिथि में आराधना प्रार्थना की गयी! इसके बाद जुलूस निकाला गया तत्पशचात बिशप (डॉ) चाको की अगुआई तथा बारह पुरोहितों की  सहभागिता में पवित्र मिस्सा अर्पित की गयी!

hindi Survey Popup Image