5-6 फरवरी को तुर्किये और उत्तरी सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के एक साल बाद, ब्लू मैरिस्ट ब्रदर जॉर्जेस साबे ने सीरियाई आबादी को अभी भी प्रभावित करने वाले आघात के बारे में वाटिकन न्यूज़ से बात की और युद्ध और प्रतिबंधों के 13 वर्षों से बढ़ी कठिनाइयों के बीच आशा को बहाल करने के मैरिस्ट के प्रयासों के बारे में बात की।
सिस्टर नेली लियोन ने अपने जीवन के अंतिम 25 वर्ष जेल के अंदर और बाहर महिला कैदियों के साथ रहने के लिए समर्पित किए हैं। उन्होंने एक ऐसे फाऊंडेशन की नींव डाली है जो महिलाओं को जेल से निकलने के बाद समाज में फिर से शामिल होने में मदद करता है। उनकी सेवा और समर्पण को अब मानव बंधुत्व के लिए 2024 जायद पुरस्कार के माध्यम से दुनिया भर में पहचान मिली है।
इटली का सैन्य अस्पताल जहाज "वुल्कानो" गज़ा से घायल और बीमार बच्चों के दूसरे दल को लेकर सोमवार को इटली का ला स्पेज़िया बंदरगाह पहुँचा। पवित्र भूमि के संरक्षक ने महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यान्वयन के लिए खुशी व्यक्त की और बच्चों की पीड़ा के लिए दुःख प्रकट किया।
काथलिक कांग्रेस, एक लोकधर्मी संगठन, ने दक्षिणी केरल की पल्लियों में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है। उका न्यूज़ द्वारा रिपोर्ट की गई याचिका काथलिक कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई थी, जो केरल के सिरो-मालाबार काथलिक कलीसिया का एक काथलिक संघ है।
कलीसिया जब गुरूवार को मानव तस्करी के खिलाफ प्रार्थना और जागरूकता हेतु 10वें अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की तैयारी कर रही है, दुनियाभर से करीब 50 युवा रोम पहुँचे हैं जहाँ वे तस्करी पर एक विशेष प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।