पोप लियो 14वें पवित्र क्रूस विजय के पर्व दिवस पर अन्य कलीसियाओं और कलीसियाई समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रार्थना सभा में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य है 21वीं सदी के शहीदों एवं विश्वास के गवाहों की याद करना।
बांग्लादेश में अंतरधार्मिक सम्मेलन को प्रेषित अपने संदेश में पोप लियो 14वें ने अन्य धर्मों के साथ शांति के मार्ग पर चलने के लिए काथलिक कलीसिया की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार, पोप लियो 14वें सोमवार शाम को कास्तेल गंदोल्फो में बारबेरिनी आवास लौटे हैं और वहाँ एक रात रूकने के बाद मंगलवार दोपहर को वापस वाटिकन लौटेंगे।
कोप 30 के पहले एक संयुक्त बयान में पैक्स ख्रीस्ती अंतरराष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कारितास और सीआईडीएसई ने प्रकृति की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “जलवायु न्याय के बिना सच्ची शांति संभव नहीं है।”
कुँवारी मरियम के जन्म दिवस पर लाखों श्रद्धालु लमिलनाडु पहुँचे, और दक्षिण भारत के प्रमुख गिरजाघरों और तीर्थस्थलों में 11 दिनों तक चलनेवाले इस वार्षिक उत्सव के दौरान ईश्वर की माता का सम्मान किया।
गज़ा शहर के निवासियों पर मंगलवार को इस्राएली पर्चे गिराए गए, जिनमें उन्हें तुरंत वहां से खाली करने का आदेश दिया गया है। तेल अवीव सरकार ने कहा है कि वह हमास को खत्म करने के लिए इस क्षेत्र पर हमला करनेवाली है।
8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर, यूनेस्को ने आंकड़ा और जानकारी साझा की, जिसमें बताया गया है कि साक्षरता लोगों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने और “सूचना से भरपूर समाज और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित, प्रभावी और ज़िम्मेदार तरीके से” आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है।
लौदातो सी की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के समापन के एक भाग के रूप में, रेडियो वेरितास एशिया (आरवीए) ने फेडरेशन ऑफ एशियन बिशप्स कॉन्फ्रेंस-ऑफिस ऑफ सोशल कम्युनिकेशंस (एफएबीसी-ओएससी) के सहयोग से, "एशिया में पर्यावरण वकालत: लौदातो सी के दृष्टिकोण को हमारे साझा घर की देखभाल में बदलना" विषय पर एक मेगा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता की घोषणा की है।