संत पापा

  • पोप लियो का "संत मर्था" वृद्धाश्रम दौरा

    Jul 24, 2025
    पोप लियो 14वें ने अल्बान पहाड़ी पर स्थित संत मर्था वृद्धाश्रम की देखभाल करनेवाली धर्मबहनों और वहाँ के निवासियों से मुलाकात की तथा उनके लिए धन्यवाद, आशा तथा चिंतन के शब्द कहे।
  • पोप ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से मानवीय कानून के सम्मान का आग्रह किया

    Jul 24, 2025
    फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ एक टेलीफोन कॉल में, पोप लियो 14वे ने नागरिकों और पवित्र स्थलों की सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की आवश्यकता और गाजा और वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा के बीच आबादी के जबरन स्थानांतरण को अस्वीकार करने की अपनी तत्काल अपील दोहराई।
  • अपोलो 11 वर्षगाँठ: पोप लियो 14वें ने अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन से बात की

    Jul 24, 2025
    अपोलो 11 के चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के छप्पन साल बाद, पोप लियो 14वें ने अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन से इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बात की। उसी दिन, वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक ने प्रेस को जानकारी दी कि पोप मंगलवार तक कास्टेल गंडोल्फो में रहेंगे और उसी शाम वे वाटिकन लौट जाएँगे।
  • पोप ने गाज़ा में 'बर्बरता' को समाप्त करने की अपील की

    Jul 24, 2025
    रविवार को देवदूत प्रार्थना के बाद पोप लियो ने गाज़ा शहर में पवित्र परिवार काथलिक पल्ली पर हुए हमले में मारे गए तीन गाज़ावासियों के लिए शोक व्यक्त किया। उनके अनुसार, यह गाज़ा के लोगों और पवित्र स्थलों पर "लगातार" हो रहे हमलों में से "सिर्फ एक" है।
  • काथलिक पल्ली पर हमले के बाद पोप ने गज़ा में युद्धविराम का आह्वान

    Jul 21, 2025
    पोप लियो 14वें ने इस्राएली सैनिकों के हमले के बाद गज़ा में पवित्र परिवार काथलिक पल्ली के विश्वासियों के प्रति अपना सामीप्य व्यक्त करते हुए एक तार संदेश भेजा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
  • पोप लियो 14वें : एकता एवं भाईचारापूर्ण उदारता के रास्ते पर चलने की कृपा मांगें

    Jul 21, 2025
    कास्तेल गंदोल्फो में पोप लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को अमरीका के ग्रीक ऑर्थोडोक्स, बिजेंटाईन काथलिक और लातीनी काथलिक तीर्थयात्रियों का स्वागत किया जो रोम, कुस्तुनतुनिया और निकेया की ख्रीस्तीय एकता तीर्थयात्रा में भाग ले रहे हैं
  • सीआईएसएल से पोप : शांतिपूर्ण समाज को बढ़ावा दें

    Jul 21, 2025
    पोप लियो 14वें ने इतालवी श्रमिक ट्रेड यूनियन परिसंघ (सीआईएसएल) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस को संदेश भेजा है, जिसमें 'मानव विकास की सेवा में शांतिपूर्ण समाज को बढ़ावा देने' का निमंत्रण दिया गया है। यह आवश्यक है कि "समग्र मानव विकास और मानव परिवार की भलाई के लिए सामाजिक संबंधों की एक अधिक मानवीय व्यवस्था, साथ ही शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाजों को बढ़ावा दिया जाए।"
  • पोप : मानवता हमेशा एकजुट हो सकती है, विभाजन के समय में भी

    Jul 17, 2025
    पोप लियो 14वें ने एक इतालवी दान कार्यक्रम में भाग लेने वालों को एक वीडियो संदेश भेजा और विभाजन से ग्रस्त दुनिया में संवाद और शांति को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया।
  • पोप लियो : कभी विश्वास न करें कि बुराई प्रबल हो सकती है, अन्याय के बीच भी

    Jul 17, 2025
    पोप लियो 14वें ने कास्तेल गंदोल्फो में कराबिनिएरी के मुख्यालय में ख्रीस्तायाग अर्पित किया, और जयंती वर्ष के दौरान रोम आनेवाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए इतालवी सुरक्षाबल के प्रयासों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
  • उत्सव में डूबा एक शहर ने पोप का स्वागत किया

    Jul 17, 2025
    विल्लानोवा के संत थॉमस गिरजाघर में पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करने हेतु पोप लियो 14वें का एक विशाल और विविध भीड़ ने स्वागत किया। यह कास्टेल गंडोल्फो शहर में उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। हज़ारों लोग विला बारबेरिनी को प्रेरितिक पैलेस से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कतार में खड़े थे और फ़्रीडम स्क्वायर में एकत्र हुए।
  • देवदूत प्रार्थना में पोप : अनन्त जीवन पाने के लिए जीवन की सेवा करें

    Jul 17, 2025
    अपने ग्रीष्मावकाश के दौरान रविवार 13 जुलाई को पोप लियो 14वें ने रोम के कास्तेल गंदोल्फो में विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा ख्रीस्तीयों को याद दिलाया कि हम दूसरों की सेवा और देखभाल, प्रेम से करके अनन्त जीवन प्राप्त कर सकते हैं, न कि मृत्यु को धोखा देकर।
  • एक दौड़ और तुरंत आलिंगन: पोप लियो और एक बच्चे की सहजता

    Jul 17, 2025
    प्रेरितिक श्राइन के संरक्षक जून में वाटिकन प्रेरितिक पैलेस के ड्यूकल हॉल में देखे गए उस अत्यंत कोमलता भरे दृश्य का वर्णन करते हैं। एक परिवार के साथ एक निजी मुलाक़ात के दौरान, छोटा बेटा पोप के पास दौड़ा। और संत पापा उसे स्नेहपूर्वक गले लगाने के लिए नीचे झुके।
  • आठ धर्मसमाजों की आम सभाओं के सदस्यों को सम्बोधन

    Jul 14, 2025
    कास्टेल गोन्दोल्फो स्थित प्रेरितिक प्रासाद में शनिवार को पोप लियो 14 वें ने आठ धर्मसमाजों की आम सभाओं में भाग लेनेवाले पुरोहितों को एक साथ सम्बोधित कर उन्हें अपने संस्थापकों द्वारा छोड़ी गई विरासत को कदापि न भूलने का सन्देश दिया।
  • पोप लियोः आशा खुशी का उद्गम, उम्र चाहे कुछ भी हो

    Jul 14, 2025
    दादा-दादी और बुजुर्गों हेतु विश्व दिवस के लिए अपने संदेश में - जो प्रत्येक वर्ष येसु के दादा-दादी, संत अन्ना और जोवआकिम के पर्व के निकटतम रविवार को मनाया जाता है – संत पापा लियो ने आशा और वृद्धावस्था पर विचार व्यक्त किये।

  • एक माता को पोप लियो का जवाब

    Jul 14, 2025
    इतालवी पत्रिका पियास्सा सन पिएत्रो में प्रकाशित एक पत्र में, एक युवा माँ अपने बच्चों के भविष्य के लिए पोप लियो से अपील करती है, और पोप आशा का संदेश देते हुए उसका जवाब देते हैं।
  • पोप : शांति एक व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है जो हृदय से आती है

    Jul 10, 2025
    लोगों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए हममें से प्रत्येक को परिवर्तन की एक दैनिक यात्रा की आवश्यकता है, पोप लियो 14वें ने ‘पियाज़ा सान पिएत्रो’ पत्रिका के पन्नों में आज की दुनिया की चिंताजनक वास्तविकता पर विचार करती एक माँ के प्रश्नों के उत्तर में लिखा है। पोप मुलाकात की संस्कृति के लिए संवाद का आग्रह करते हैं और हमें प्रार्थना और साहसिक कार्यों को "छोटे-छोटे कदमों के श्रमसाध्य धैर्य के साथ" जोड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।
  • पोप लियो 14वें : प्रभु ने हमें सृष्टि की देखभाल करने का कार्य सौंपा है

    Jul 10, 2025
    पोप लियो 14वें ने कास्टेल गंडोल्फो स्थित ‘लौदातो सी गाँव’ में सृष्टि की देखभाल के लिए पहला मिस्सा समारोह के अनुष्ठान किया औरइस दिन ट्वीटकर ख्रीस्तियों से आग्रह किया कि वे धरती और गरीबों की पुकार सुनें और समस्त सृष्टि में शांति और सामंजस्य स्थापित करने के हमारे मिशन को अपनाएँ।
  • पोप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की

    Jul 10, 2025
    पोप लियो 14वें और राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में युद्ध, जबरन निर्वासित यूक्रेनी बच्चों की वापसी और वार्ता एवं शांति के लिए परमधर्मपीठ के निरंतर समर्थन पर चर्चा की। राष्ट्राध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने रूस से यूक्रेनी नाबालिगों को वापस लाने में मदद के लिए तथा "युद्ध समाप्त करने" के लिए परमधर्मपीठ से अनुरोध किया है।
  • पोप लियो 14वें और बच्चों के पैमाने पर एक दुनिया

    Jul 10, 2025
    पोप लियो 14वें के चुनाव के दो महीने बाद, उनके परमाध्यक्षीय सेवा से संबंधित कई प्रतीकात्मक छवियां प्रसारित होने लगी हैं, उनमें से एक पोप की एक तस्वीर है जिसमें वे एक छोटी लड़की के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं जो उन्हें एक हस्तनिर्मित चित्र भेंट कर रही है।