एशिया और ओशिनिया की प्रेरितिक यात्रा से पहले एक्स पर पोप का संदेश

एशिया और ओशिनिया की प्रेरितिक यात्रा शुरु करने से पहले संत पापा ने सभी लोगों से फलदायी प्रेरितिक यात्रा हेतु प्रार्थना करने की अपील की।

पोप फ्राँसिस अपने परमाध्यक्षीय काल की सबसे लम्बी याने 12 दिनों की प्रेरितिक यात्रा में इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी, तिमोर-लेस्ते और सिंगापुर देशों का दौरा करने वाले हैं। आज रोम के समयअनुसार शाम सवा पांच बजे वे रोम के अंतरराष्ट्रीय फ्युमिचिनो हवाई अड्डे से इन्डोनेशिया जकार्ता के लिए रवाना होंगे।

सोशल मीडिया के एक्स पर अपनी 45वीं प्रेरितिक यात्रा की सफलता के लिए पोप फ्राँसिस ने सभी विश्वासियों से प्रार्थना की अपील करते हुए लिखा, “आज मैं एशिया और ओशिनिया के कई देशों की प्रेरितिक यात्रा शुरू कर रहा हूँ। कृपया प्रार्थना करें कि यह यात्रा फलदायी हो।”

विदित हो कि पोप ने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के पश्चात संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में उपस्थित सभी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों से एशिया और ओशिनिया की अपनी 45वीं प्रेरितिक यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की अपील की थी।