‘क्लिकबेट के दौर में ध्यान देना’ – 2027 विश्व संचार दिवस का विषय
वाटिकन के संचार विभाग ने 2027 के विश्व संचार दिवस के लिए विषय जारी की है, जो है: “एक नई नज़र: क्लिकबेट के दौर में ध्यान देना।”
संत गाब्रियल महादूत के पर्व पर, वाटिकन के संचार विभाग ने 61वें विश्व संचार दिवस के लिए विषय जारी की। मंगलवार को संचार विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार की विषय होगी - "एक नई नज़र: क्लिकबेट के दौर में ध्यान देना।"
इस साल का विषय ख्रीस्तियों को अपनी नज़र बदलने के लिए प्रेरित करता है: "फिर से देखना, ध्यान और प्यार के साथ।"
इसमें कहा गया है, "विषय वस्तु के तेज़ और कभी न खत्म होने वाले बहाव के बीच कुछ पल का ध्यान खींचने की होड़ वाली 'अटेंशन इकोनॉमी' न केवल हमारी सोचने-समझने की क्षमताओं को बदल रही है, बल्कि हमारे आपसी बातचीत की गहराई को भी प्रभावित कर रही है।"
दूसरों पर प्यार से ध्यान देकर ही हम "दुनिया, दूसरों और खुद को भी वैसे देख सकते हैं जैसे मसीह हमें देखते हैं: नाम से बुलाए गए और प्यार किए गए।"
बयान में कहा गया, "जब हमारी नज़र दूसरों को परखने या जज करने के बजाय उनसे जुड़ने का फ़ैसला करती है, तो हमारा संवाद बदल जाता है।"
इसमें कहा गया है कि लोगों पर हर दिन, हर पल तुरंत प्रतिक्रिया देने और सतही रिश्ते बनाए रखने की उम्मीदों का बोझ रहता है, जिसके कारण डिजिटल संस्कृति की वजह से सच्चे ध्यान की कमी हो जाती है।
प्रेस रिलीज़ में कहा गया, “फिर भी, ध्यान देना उदारता का एक अनमोल रूप है: ‘अटेंशन’'attention' (ध्यान) शब्द ‘एड-टेंदेरे’ (ad-tendere) से आया है—जिसका अर्थ है दूसरों और सच्चाई की ओर बढ़ना। ख्रीस्तीय संचार ‘ध्यान’ को एक उपहार और देखने के एक तरीके के रूप में फिर से खोज सकता है—यह येसु की नज़र है, जिन्होंने लोगों को देखा और खुद को छूने दिया।”
ध्यान खींचने की कोशिश करने के बजाय, संचार का मतलब है ध्यान को "रिश्तों के लिए एक अनमोल संसाधन" के रूप में सुरक्षित रखना।
"क्लिकबेट" (clickbait) के हमारे आधुनिक युग में, ख्रीस्तियों को एक-दूसरे पर ध्यान देने और ध्यान देने के एक स्वस्थ तरीके को फिर से खोजने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
प्रेस विज्ञप्ति के अंत में कहा गया, "संचार केवल शब्दों के बारे में नहीं है।" "इसमें पूरा व्यक्ति शामिल होता है और यह हमसे मसीह के बुलावे का जवाब देने के लिए फिर से देखने, सुनने और महसूस करने के लिए कहता है।"
'विश्व संचार दिवस 2027' दुनिया के कई हिस्सों—जैसे अमेरिका, इंग्लैंड और वेल्स, फ्रांस, स्पेन, पोलैंड और इटली—में 9 मई को मनाया जाता है, लेकिन दुनिया के अलग-अलग देशो में इसे राष्ट्रीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों द्वारा तय की गई अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है।
