सिरो मलांकरा के मवेलिकारा धर्मप्रांत को मिला नया धर्माध्यक्ष

सिरो मलांकरा मेजर महाधर्मप्रांत के सिनॉड ने प्रेरितिक प्रशासक जोशुआ मार इग्नाथियोस का त्याग पत्र स्वीकार किया है तथा मैथ्यूस मार पोलिकार्पोस को मवेलिकारा का नया धर्माध्यक्ष चुना है। उन्हें कनाटा तथा त्रिवेंद्रम महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के पद से स्थानांतरित किया गया है।
जीवनी
मैथ्यूज मार पॉलीकार्पोस (मनक्काराकाविल) का जन्म 10 नवंबर 1955 को हुआ था। उन्होंने संत अलोइसियुस माइनर सेमिनरी, त्रिवेंद्रम और वडावथूर के संत थॉमस प्रेरितिक सेमिनरी, में अपना प्रशिक्षण पूरा किया और 18 दिसंबर 1982 को पुरोहित अभिषेक प्राप्त की।
उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है और आगे की पढ़ाई भी की है: भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और पेरिस के काथलिक इंस्टिट्यूट में अध्ययन की ; मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय (2010) में साहित्य में डॉक्टरेट की; मार इवानियोस कॉलेज के व्याख्याता और प्राचार्य रहे; साथ ही विभिन्न समुदायों और मिशन में पल्ली पुरोहित भी रहे।
7 मई 2022 को त्रिवेंद्रम के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में कनाटा के सहायक धर्माध्यक्ष चुने गए, और 15 जुलाई को उन्हें बिशप का पदभार सौंपा गया।