विश्व मिशन दिवस 2027 की विषयवस्तु : ‘ख्रीस्त का प्रेम हमें आगे भेजता है'

पोप लियो 14वें ने 101वें विश्व मिशन दिवस के लिए जो विषयवस्तु चुनी है, वह कुरिंथियों को लिखे संत पौलुस के दूसरे पत्र से ली गई है।

“ख्रीस्त का प्यार हमें आगे भेजता है” यह विषयवस्तु पोप लियो 14वें ने 101वें विश्व मिशन दिवस के लिए चुनी है, जो रविवार, 24 अक्टूबर 2027 को मनाया जाएगा।

सुसमाचार प्रचार विभाग के प्रथम सुसमाचार प्रचार और नई स्थानीय कलीसियाएँ अनुभाग की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, “यह ख्रीस्तीय मिशन के दिल की बात करता है: जब ख्रीस्त के प्यार को ग्रहण किया और जिया जाता है, तो यह सुसमाचार प्रचार करने और सभी के पड़ोसी बनने की प्रेरणा शक्ति बन जाती है।”

बयान में याद दिलाया गया है कि विश्व मिशन दिवस 2026 के लिए अपने संदेश में, पोप ने याद दिलाया था: “अगर एकता मिशन की शर्त है, तो प्यार उसका सार है।”

निश्चय ही, इसमें आगे कहा गया है, “कलीसिया का मिशन येसु ख्रीस्त में दिखाए गए ईश्वर के प्यार से आता है, उनके साथ हमारी मुलाकात से पोषित होता है, और भाईचारा, सामीप्य और सेवा का एक ठोस सबूत बनता है। ख्रीस्त का प्रेम हमें उदासीन नहीं छोड़ता, बल्कि हमें अपने आपसे बाहर निकलकर, दूसरों तक पहुंचने और सबसे बढ़कर, उन लोगों तक पहुंचने के लिए कहता है जो अकेले, गरीब या परेशान हैं।”

विश्व मिशन दिवस 2027 की तैयारी में, पोप लियो का संदेश अगले साल की शुरुआत में प्रकाशित किया जाएगा, और यह ख्रीस्तीय समुदायों को चिंतन करने, दूसरों तक पहुंचने और मिशनरी बनने में मदद करेगा।

hindi Survey Popup Image