पोप फ्राँसिस ने तंजानिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

पोप फ्राँसिस ने संयुक्त गणराज्य तंजानिया के राष्ट्रपति सुश्री सामिया सुलुहु हसन के साथ मुलाकात की और दुनिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पोप फ्राँसिस ने सोमवार को वाटिकन में संयुक्त गणराज्य तंजानिया की राष्ट्रपति सुश्री सामिया सुलुहु हसन से मुलाकात की।

पोप फ्राँसिस के साथ अपनी बैठक के बाद, राष्ट्रपति ने वाटिकन के राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की, उनके साथ राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के लिए वाटिकन सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे।

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चर्चाएं "सौहार्दपूर्ण" थीं और तंजानिया और परमधर्मपीठ के बीच "मौजूदा अच्छे संबंधों" पर प्रकाश डाला गया।

विशेष रूप से, उन्होंने "काथलिक कलीसिया द्वारा देश में जनसंख्या के पक्ष में, विशेष रूप से धर्मार्थ, शैक्षिक और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।" उन्होंने तंजानिया के सामाजिक संदर्भ और देश की चुनौतियों पर भी चर्चा की।

अंत में, चर्चा क्षेत्रीय स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामलों पर केंद्रित रही और दोनों पक्षों ने "शांति को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता" के लिए अपनी पारस्परिक इच्छा व्यक्त की।
संयुक्त गणराज्य तंजानिया पूर्वी अफ़्रीका में, अफ़्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र के भीतर है।