पोप ने चिली के पूर्व राष्ट्रपति पिनेरा के प्रति शोक व्यक्त किया

पोप फ्राँसिस ने चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की दुखद क्षति पर अपनी संवेदना व्यक्त की, जिनकी खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटना मृत्यु हो गई और उन्हें महान विश्वास और बुद्धि वाले व्यक्ति के रूप में याद किया।

पोप फ्राँसिस ने चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा इचेनिक की "दुखद मौत" पर शोक व्यक्त किया, जिनकी 6 फरवरी को 74 वर्ष की आयु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

वाटिकन राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक को संबोधित एक टेलीग्राम में, पोप ने पूर्व राज्य प्रमुख की आत्मा की अनंत शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन ने 2010-2014 और 2018-2022 के बीच देश का नेतृत्व किया था।

दिवंगत राष्ट्रपति की तीन अन्य लोगों के साथ अपने अल्ट्रालाइट हेलीकॉप्टर को उड़ाते समय मृत्यु हो गई। माना जाता है कि विमान खराब मौसम के कारण देश के दक्षिण में लॉस रियोस क्षेत्र में लेक रैंको में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पोप ने देश का नेतृत्व करने वाले पूर्व राष्ट्रपति को "धर्मपरायण", "बुद्धिमान" और चिली के राजनीतिक जीवन के लिए "ईमानदार जुनून" वाले व्यक्ति के रूप में याद किया, साथ उन्होंने पूर्व राष्ट्र प्रमुख के परिवार और उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की।

राष्ट्रपति पिनेरा का अंतिम संस्कार शुक्रवार 9 फरवरी को संत्यागो के मेट्रोपॉलिटन महागिरजाघर में संपन्न किया गया। शोक मनाने वाले लोग सरकार द्वारा आयोजित सतर्कता के माध्यम से दिवंगत चिली के राष्ट्रपति को अपना सम्मान देने में सक्षम हुए। उनकी दुखद मृत्यु के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया।

हाल के दिनों में, चिली के धर्माध्यक्षों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत राष्ट्रपति का काम हमेशा देश और उसके लोगों की भलाई के लिए था।