15 जून, 2024 को गोवा के सैनकोले में होली फैमिली सिस्टर्स ने अपनी मंडली का 89वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने संस्थापक फादर फॉस्टिनो डी सूजा के विजन और मिशन के प्रति खुद को फिर से समर्पित किया।
मंगलवार को संपन्न हुए कार्डिनल परिषद के दो दिवसीय कार्य सत्र में कलीसिया में महिलाओं की भूमिका और नाबालिगों की सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्डिनल अम्बोंगो और कार्डिनल ग्रेसियस ने कलीसिया में महिलाओं के नेतृत्व को विकसित करने के कई अवसरों पर प्रकाश डाला।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रचारित विश्व शरणार्थी दिवस की पूर्व संध्या पर आम सभा में पोप फ्राँसिस की नई अपील: "राज्यों को मानवीय परिस्थितियों को सुनिश्चित करने और एकीकरण प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए काम करना चाहिए।" पोप ने एक बार फिर संघर्षों से चिह्नित देशों के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया। पोप ने "महान और साहसी" चीनी लोगों को बधाई
पोप फ्राँसिस 1 जुलाई को एक साधारण सार्वजनिक परिषद की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें रोम में मौजूद कार्डिनल 15 धन्य लोगों को संत घोषित करने के लिए अंतिम मंजूरी देंगे।
पोप फ्राँसिस ने डीआरसी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से देश के पूर्वी हिस्से में हिंसा को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। उन्होंने युद्ध से त्रस्त सभी देशों में शांति के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया।
पोप फ्राँसिस ने प्रार्थना वर्ष में दैनिक सुसमाचार पर चिंतन करते हुए विश्वासियों को येसु की गवाही अपने वचनों और जीवन द्वारा देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही हिंसा और युद्धग्रस्त देशों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।