आमदर्शन समारोह के दौरान पोप फ्रांसिस ने उन सभी पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की जो स्पेन, खासकर वालेंसिया में भीषण बाढ़ से तबाह हैं, तथा युद्ध की क्रूरता से पीड़ित हैं, उन्हें असहाय लोगों की माता मरियम (देसेम्परादोस) को समर्पित किया।
पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को मध्यस्थता की प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया है क्योंकि इसके द्वारा हम दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं और यह एक निःस्वार्थ प्रार्थना है।
पोप फ्राँसिस ने अपनी एक नई किताब “विश्वास एक यात्रा है” की प्रस्तावना लिखी है। किताब को वाटिकन पब्लिशिंग हाऊस (एलईवी) द्वारा 6 नवम्बर को प्रकाशित किया गया, जिसमें विश्वास के ईशशास्त्रीय सदगुण पर पोप के कई भाषणों के अंश शामिल हैं।
पोप फ्रांसिस ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में पवित्र आत्मा के एक महत्वपूर्ण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमें निवेदन प्रार्थना करना सीखलाते हैं।
पोप फ्राँसिस पोंटिफिकल ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी के दौरे के बाद वाटिकन लौटते समय इटली की पूर्व विदेशमंत्री और 'प्यू यूरोपा' पार्टी की नेता एम्मा बोनिनो से मिलने के लिए रोम के मध्य में रुके। उन्हें अक्टूबर के मध्य में सांस संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हाल ही में वे घर लौटी हैं।
'डॉन मिम्मो' के नाम से मशहूर नेपल्स के महाधर्माध्यक्ष दोमेनिको बत्तालिया कार्डिनलों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें अगले 7 दिसंबर को लाल टोपी मिलेगी। कलाब्रिया में जन्मे और 2020 से इटली के नेपल्स के महाधर्माध्यक्ष के रूप में वे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। इंडोनेशिया के धर्माध्यक्ष सुकुर द्वारा कार्डिनल न बनाए जाने के अनुरोध के बाद अब पुनः नए कार्डिनल्स की संख्या 21 हो गई है।
पोप फ्रांसिस ने “कलीसिया खुला अस्पताल” के तीसरे सम्मेलन में कार्यरत लोगों से भेंट की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ख्रीस्त की घोषणा, सामाजिक असमानता को दूर करने तथा आशा के बीज बोने का संदेश दिया।