पोप लियो 14वें द्वारा गज़ा में शांति की अपील के बीच, गज़ा के एकमात्र काथलिक पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर गाब्रिएल रोमनेली ने वाटिकन न्यूज को बताया कि इस क्षेत्र के ख्रीस्तीय जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तथा उन्होंने लोगों से युद्ध की समाप्ति हेतु प्रार्थना करने का अनुरोध किया।