स्पेन के धर्माध्यक्षों को संबोधित करते हुए, पोप लियो 14वें ने उन्हें इस बात की याद दिलायी कि कलीसिया की ताकत संसाधनों में नहीं, "बल्कि उसके बच्चों की पवित्रता में है।" उन्होंने उन्हें सिनोडल के मार्ग में बने रहने, वार्ता करने, समुदाय का निर्माण करने और दरारों को ठीक करते हुए मेल-जोल को मज़बूत करने की अपील की।