मिशनरी ओबलेट ऑफ मेरी इमाकुलेट (निष्कलंक मरिया की ओबलेट मिशनरी) और प्रेरितों की कुँवारी मरियम की धर्मबहनों से संत पापा लियो 14वें ने कहा कि वे दुनिया के मुश्किल भरे क्षेत्रों और सबसे जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी प्रेरिताई का कार्य जारी रखें।
"पवन जिधर चाहता, उधर बहता है। आप उसकी आवाज सुनते हैं, किन्तु यह नहीं जानते कि वह किधर से आता और किधर जाता है। जो आत्मा से जन्मा है, वह ऐसा ही है।" (योहन 3:8)