पोप लियो 14वें ने परिवारों को पवित्र परिवार के उदाहरण का अनुसरण करने के लिए आमंत्रित किया, जो ईश्वर द्वारा हमें प्रदान किया गया 'उत्तम आदर्श' है, और उनसे अपने दादा-दादी और माता-पिता के विश्वास को पुनः खोजने का आह्वान किया, जो येसु के माध्यम से सच्चा आनंद लाता है। यह बात उन्होंने लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा परिवार के भविष्य पर आयोजित जयंती बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।