नई दिल्ली, 7 जून, 2025, सीबीसीआई परमपावन पोप लियो XIV ने जुलुंदुर धर्मप्रांत के पुरोहित वर्ग के रेव. जोस सेबेस्टियन थेक्कमचेरिकुनेल को, जो वर्तमान में उसी धर्मप्रांत के वित्तीय प्रशासक हैं, जुलुंदुर धर्मप्रांत का नया बिशप नियुक्त किया है।
दुनियादारी की ओर बढ़ते आकर्षण के युग में सुसमाचार के विश्वसनीय गवाह बनना पहले से कहीं अधिक जरूरी मांग बन गई है। यह न केवल लोकधर्मियों की जागरूकता की मांग करती बल्कि धर्मसमाजियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि वे सुसमाचार के प्रचार के लिए विशेष रूप से समर्पित हैं।
पोप फ्राँसिस ने दुनिया के युद्धग्रस्त देशों और कठिन परिस्थितियों से गजर रहे देशों को माता की मध्यस्थता का आह्वान किया, विशेष रूप से हैती पर अपना ध्यान केंद्रित किया जहां एक संक्रमणकालीन परिषद को सरकार का एक नया प्रमुख नियुक्त करने के लिए कहा गया है।
जैसा कि संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष जनसंख्या और विकास पर काहिरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीपीडी) की तीसवीं वर्षगांठ मना रहा है, महाधर्माध्यक्ष गाब्रियल काच्चा ने दोहराया कि जन्म नियंत्रण नीतियों को बढ़ावा देने से विश्व गरीबी उन्मूलन और सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद नहीं मिलती है।
लेसोथो के रहने वाले 45 वर्षीय फादर पॉल टाटू को कथित तौर पर जबरन कार में बिठाकर मार डाला गया था, शायद इसलिए कि उन्होंने एक स्त्री-हत्या देखी थी। दक्षिणी अफ़्रीकी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष सिपुका ने कहा कि यह देश में सुरक्षा और नैतिकता की गिरावट का एक दुखद उदाहरण है।
दुनिया 3 मई को जब विश्व सूर्य दिवस की 30वीं वर्षगांठ मना रही है, नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के महत्व को रेखांकित करने के लिए, एड टू द चर्च इन नीड (जरूरतमंदों को कलीसिया की सहायता संगठन) इस बात पर प्रकाश डाल रहा है कि कैसे सौर पैनल पल्लियों, धर्मसमाजी समुदायों और संस्थानों के जीवन में एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं, उन देशों में जहाँ बिजली की कीमतें खतरनाक रूप से बढ़ी हैं।
आठ साल पहले अफ्रीकी देश के मध्य में संत जॉन एंटाइड थॉरेट की दया की धर्मबहनों द्वारा खोला गया अस्पताल मलेरिया, कुपोषण और तपेदिक से पीड़ित आबादी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। निदेशक, सिस्टर क्रिस्टीन रिचर्ड परोपकारियों और उनके समर्थन के प्रति आभारी हैं।
दुनिया भर से पल्ली पुरोहित रोम के बाहर, साक्रोफ़ानो में, "मिशन पर एक स्थानीय धर्मसभा कलीसिया कैसे बनें" के सवाल पर समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक के लिए एकत्रित हुए हैं।
हमास का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल नवीनतम दौर की वार्ता के लिए मिस्र में है, जिसका उद्देश्य गाजा पर इजरायल के युद्ध को रोकना है। इस वार्ता को दक्षिणी शहर राफाह में संभावित इजरायली जमीनी हमले को रोकने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जहां गाजा की आधी आबादी ने कहीं और लड़ने से शरण मांगी है।
चार भाषाओं-बंगाली, हिंदी, संथाली और नेपाली में कैटेचिस्ट (बीटीसी) के लिए दो साल का बुनियादी प्रशिक्षण नेपाली में चरण II कैटेचिस्ट प्रशिक्षण के साथ संपन्न हुआ।
झारखंड में जेसुइट फादर स्टेन स्वामी की 87वीं जयंती में भाग लेने वाले 150 लोगों में मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और वकील शामिल थे।
पोप फ्राँसिस ने रविवार 28 अप्रैल को इटली के वेनिस शहर में अपनी एक दिवसीय प्रेरितिक यात्रा सम्पन्न की। प्रेरितिक यात्रा की विषयवस्तु थी, “मसीह के प्रेम में एक बने रहें।"
पोप फ्राँसिस ने “बुजूर्गों के फाऊंडेशन” (ग्रेट एज फाऊंडेशन) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभागियों से मुलाकात करते हुए कहा कि अंतर-पीढ़ीगत स्नेह में समाज को बदलने और ज्ञान प्रदान करने की शक्ति होती है।
10 साल पहले, आज ही के दिन पोप फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में समारोही ख्रीस्तयाग के दौरान पोप जॉन 23वें और पोप जॉन पॉल द्वितीय को संत घोषित किया था। ऐतिहासिक उथल-पुथल के समय में, प्रिय संत पापाओं ने उस आशा और खुशी का साक्ष्य दिया जो येसु के साथ मुलाकात से आती है।