वाटिकन में शुक्रवार को पोप फ्राँसिस ने काथलिक विश्वविद्यलयों के अन्तरराष्ट्रीय संघ के प्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें अपना सन्देश दिया। सन् 1924 ई. में तत्कालीन पोप पियुस दशम ने 18 काथलिक विश्वविद्यालयों के एक संघ को आशीर्वाद दिया था।
रोम के इंग्लिश कॉलेज तथा परमधर्मपीठीय ब्रिटिश दूतावास ने एक साथ मिलकर, प्रसिद्ध परमाध्यक्षीय राजनयिक, कार्डिनल एर्कोले कॉन्साल्वी के निधन की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की घोषणा की है।
वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघर ने वियतनामी राजनीतिक प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पोप फ्राँसिस की मुलाकात पर टिप्पणी की है और कहा है कि पोप एशियाई राष्ट्र का दौरा करना चाहते हैं।
दावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर, कार्डिनल पीटर टर्कसन ने गरीबी झेल रहे लोगों के आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक अभ्यासों और लक्ष्यों को बदलने के लिए काम करनेवाले उद्यमियों के महत्व पर विचार किया।
रोम में कलीसिया द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों ने अभिन्न पारिस्थितिकी में एक ऑनलाइन डिप्लोमा लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य "ग्रह के सामने आने वाली अभूतपूर्व चुनौती" का जवाब देना है।
17 से 20 जनवरी तक समग्र मानव विकास परिषद के प्रधान पश्चिम अफ्रीकी देश की यात्रा कर रहे हैं। कोटोनौ में अस्पताल में रुकने का कार्यक्रम निर्धारित है, जो कम संपन्न लोगों और दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल की गारंटी देता है। उनके एजेंडे में स्थानीय धर्माध्यक्ष और पड़ोसी टोगो के धर्माध्यक्षों के साथ एक बैठक भी है।
भला समारी के दृष्टांत से प्रेरित होकर, ख्रीस्तीय एकता के लिए इस वर्ष का प्रार्थना सप्ताह हमें ईश्वर और पड़ोसी के प्रेम के लिए प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित करता है।
वाटिकन में आर्थिक मामले विभाग के सेवानिवृत अध्यक्ष कार्डिनल सेरजो सेबास्तियानी का निधन मंगलवार को रोम में हुआ। वे 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में सम्पन्न होगा।
लातीनी प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल पियरबत्तिस्ता पित्साबाला इन दिनों रोम की यात्रा पर हैं और उन्होंने पोप फ्राँसिस से मुलाकात कर उन्हें मध्यपूर्व की स्थिति की जानकारी दी है।