हमारे विश्वास की जड़ें कलवारी की बंजर मिट्टी में

पोप फ्राँसिस ने कहा है कि हमारे विश्वास की जड़ें कलवारी पहाड़ की बंजर मिट्टी में रोपी गई हैं क्योंकि वहीँ से हमारे विश्वास की शुरूआत होती है। पुण्य सप्ताह हमें प्रभु के दुखभोग के साथ साथ, अपने जीवन एवं विश्वास पर गहराई से चिंतन करने का अवसर देता है।

“हमारे विश्वास की जड़ें कलवारी की बंजर मिट्टी में रोपी गई हैं, जहाँ येसु ने मृत्यु में आशा जगाई। उन्होंने स्वर्ग का मार्ग खोल दिया; हमें अनन्त जीवन दिया; और हमें मुक्ति दिलायी।”

उक्त बात पोप फ्राँसिस ने पुण्य सप्ताह के अवसर पर कहीं हैं और विश्वासियों को प्रभु के दुखभोग पर चिंतन करते हुए अपने विश्वास की गहराई को समझने के लिए प्रेरित किया है।

hindi Survey Popup Image