संत दोमनिक का पर्व हमें क्या सिखलाता है

संत दोमनिक के पर्व दिवस के अवसर पर पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को उनके समान येसु को अपने जीवन के केंद्र में रखने के लिए प्रेरित किया।

8 अगस्त को काथलिक कलीसिया, दोमिनिकन धर्मसमाज के संस्थापक, संत दोमनिक का पर्व मनाती है।

इस अवसर पर पोप फ्राँसिस ने एक ट्वीट प्रेषित कर कहा, “येसु को केंद्र में रखने से, जीवन के प्रति हमारा दृष्टिकोण बदल जाता है और हमारे कष्टों एवं कठिनाइयों के भीतर भी, हम उसके प्रकाश से आच्छादित महसूस करते हैं, उसकी आत्मा से सांत्वना पाते हैं, उसके वचन से प्रोत्साहित होते हैं, और उसके प्यार से समर्थित होते हैं।”

hindi Survey Popup Image