संतों के जीवन का रहस्य

संत योहन बपतिस्ता के जन्म दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने विश्वासियों का ध्यान संतों की ओर खींचा तथा बतलाया कि उनके जीवन का रहस्य क्या होता है। और किस तरह ईश्वर हमें भय से मुक्त करते हैं।

संतों का सुन्दर जीवन जो बहुतों को आकर्षित करता है येसु पर केंद्रित होता है। येसु के साथ संबंध की प्रगाढ़ता के कारण ही वे महान माने जाते हैं। संत योहन बपतिस्ता के जन्म दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने विश्वासियों का ध्यान संतों की ओर खींचा तथा बतलाया कि उनके जीवन का रहस्य क्या होता है। और किस तरह ईश्वर हमें भय से मुक्त करते हैं।

पोप ने 24 जून के ट्वीट संदेश में लिखा, “संतों के जीवन का रहस्य, ईश्वर के साथ उनका संबंध एवं विश्वास है, जो उनमें विकसित हुआ एवं उन्हें यह समझने में मदद दी कि उनके (ईश्वर) लिए क्या प्रिय है। इस संबंध या मेल-जोल से भय या संदेह दूर हो जाता है जो हमारी भलाई के लिए उनकी (ईश्वर) इच्छा नहीं है।”