प्रार्थना हमारे जीवन की प्रेरक शक्ति है, पोप फ्राँसिस

पोप फ्राँसिस ने सभी विश्वासियों को सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

पोप फ्राँसिस ने जुबली वर्ष की तैयारी में सभी विश्वासियों से ईश्वर से प्रार्थना करने की आवश्यकता और महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रार्थनामय जीवन जीने हेतु प्रेरित किया क्योंकि सर्वशक्तिमान ईश्वर ही हमारे जीवन को सफल बनाते हैं।

आज सोमवार 1 जुलाई को पोप ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “प्रार्थना हमारे जीवन की प्रेरक शक्ति है। यह हमारी समस्याओं से दूर, एक अमूर्त वास्तविकता की तरह लग सकती है। फिर भी, प्रार्थना आवश्यक है, क्योंकि हम अपने दम पर बहुत दूर नहीं जा सकते। हम सर्वशक्तिमान नहीं हैं और जब हम सोचते हैं कि हम सर्वशक्तिमान हैं, तो हम बुरी तरह विफल हो जाते हैं।” #प्रार्थना का वर्ष

hindi Survey Popup Image