पोप : संत स्तानिस्लास हमारे लिए शांति का उपहार प्रदान करें

पोप ने पोलैंड के संरक्षक संत स्तानिस्लास को याद किया जिनका पर्व दिवस आज है, जिसके बारे में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने लिखा कि उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के अस्तित्व का समर्थन किया था और पोलिश विश्वासियों को यूरोप और दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित किया।

पोप फ्रांसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में उपस्थित पोलिश विश्वासियों को अपने अभिवादन में कहा कि आज पोलैंड के धर्माध्यक्ष, शहीद और संरक्षक एवं  पोलैंड क्राकोव के संत घोषित होने वाले पहले संत स्तानिस्लास का पर्व दिवस है। विश्वव्यापी कलीसिया उनका पर्व 11 अप्रैल को मनाती है और उनका गृह देश पोलैंड उनकी मृत्यु की तारीख, 8 मई को राष्ट्रीय स्तर पर्व पर उनका पर्व मनाता है। सन् 1079 ई. में राजा बोलेस्लॉस द्वितीय द्वारा विश्वास के कारण उन्हें मार डाला गया था।

पोप फ्राँसिस याद करते हैं कि "संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने उनके बारे में लिखा था कि स्वर्ग से उन्होंने आपके राष्ट्र की पीड़ाओं और आशाओं में भाग लिया, विशेष रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसके अस्तित्व का समर्थन किया।"

संत स्टानिस्लास की मध्यस्थता से "आज यूरोप और दुनिया भर में, विशेषकर यूक्रेन और मध्य पूर्व में शांति का उपहार प्राप्त हो सके।"
पोलिश पोप जॉन पॉल द्वितीय, परमाध्यक्ष चुने जाने से पहले क्राकोव के कार्डिनल, महाधर्माध्यक्ष के रूप में "स्तानिस्लास के धर्मप्रांत" में अपनी सेवा दी। अपने परमाध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान,  वे अक्सर संत स्तानिस्लास के बारे में बातें करते थे।