पोप फ्राँसिस की स्थिति स्थिर, स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है

पोप फ्राँसिस की स्थिर स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने शुक्रवार शाम को मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की। इसे "एक सकारात्मक संकेत" मानते हुए, वाटिकन प्रेस कार्यालय ने सूचित किया है कि अब चिकित्सा अपडेट कम बार जारी किए जाएँगे।
पोप फ्राँसिस की नैदानिक स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस कारण से, उनकी मेडिकल टीम ने शुक्रवार शाम को निर्धारित बुलेटिन जारी नहीं करने का निर्णय लिया।
कल शाम को एक मेडिकल अपडेट की उम्मीद है; हालाँकि, पोप की स्थिर स्थिति को देखते हुए, बुलेटिन कम बार जारी किए जाएँगे। साथ ही, संत पापा की रात कैसे बीती, इस पर दी जानेवाली सुबह का दैनिक अपडेट भी अब जारी नहीं किया जाएगा।
पोप के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सुधार लगातार जारी है, समय की आवश्यकता है।
शुक्रवार को संत पापा पूरे दिन प्रार्थना में व्यतीत किये और उन्होंने श्वसन एवं फिजियोथेरेपी भी जारी रखी।