पोप : अन्याय से लड़ने और आशा जगाने की हिम्मत न खोएँ

पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को उदारता में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देते हुए कहा है कि संघर्ष और विभाजित समाज में अन्याय से लड़ने और लोगों में आशा जगाने की हिम्मत न खोएं।

पोप लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को अपने X संदेश के माध्यम से कहा, “संघर्ष और बिखरे हुए समाज में रहनेवाले लोगों का दुःख बांटना, गरीबी की नाजुक हालत का सामना करनेवालों को सहारा देना, और जिन्हें भुला दिया गया है उनकी सेवा करना हमेशा आसान नहीं होता।”

उन्होंने आगे लिखा, “इन जरूरतमंद भाइयों और बहनों का साथ देने, अन्याय से लड़ने और आशा जगाने की हिम्मत न खोएं। ईश्वर के हाथ और उनकी शांति के माध्यम बनने की खुशी न खोएं: “एक ऐसी शांति जो बिना हथियार और निरस्त्रीकृत, विनम्र और मजबूत हो,” एक ऐसी शांति जो “ईश्वर से आती है जो हम सभी से बेशर्त प्यार करते हैं।” @iamCARITAS

hindi Survey Popup Image