न्यूजीलैंड में प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति

होंडुरास के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष गैबर पिंटर को पोप ने न्यूजीलैंड में प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

पोप फ्राँसिस ने शनिवार 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के प्रेरितिक राजदूत के रूप में महाधर्माध्यक्ष गैबर पिंटर को नियुक्त किया है, वे वेलेबुसडो के नामधारी महाधर्माध्यक्ष और अब तक होंडुरास में प्रेरितिक राजदूत हैं।

महाधर्माध्यक्ष गैबर पिंटर का जन्म 9 मार्च 1964 को हंगरी के कुन्सजेंटमार्टन में हुआ था। 11 जून 1987 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था। उन्होंने 1 जुलाई 1996 को होली सी की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया और हैती, बोलीविया, स्वीडन, फ्रांस, फिलीपींस और ऑस्ट्रिया में सेवा की।

13 मई 2016 को, पोप फ्राँसिस ने उन्हें वेलेबसडस का नामधारी महाधर्माध्यक्ष और बेलारूस का प्रेरितिक राजदूत नामित किया। उन्होंने 15 जुलाई 2016 को वैक के महागिरजाघर में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से, अपना धर्माध्यक्षीय अभिषेक प्राप्त किया। 2016 से 2019 तक वे बेलारूस के प्रेरितिक राजदूत थे और 2019 से होंडुरास के प्रेरितिक राजदूत हैं।