दैनिक प्रार्थना के महत्व

दिन की शुरूआत सभी प्रायः ईश्वर का नाम लेकर करते हैं, यही प्रार्थना है और यह आवश्यक भी है। पोप फ्राँसिस के अनुसार दैनिक प्रार्थना हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।

पोप ने 19 अगस्त को अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, “दैनिक प्रार्थना और विशेषकर, पवित्र मिस्सा बलिदान हमें आशा के तीर्थयात्री एवं मिशनरी बनाते हैं। हम ईश्वर में अनन्त जीवन और उस विवाह भोज की ओर यात्रा करते हैं जिसे ईश्वर ने अपने सभी बेटे-बेटियों के लिए तैयार किया है।”

यह बात पोप फ्राँसिस ने कही है और प्रार्थना के वर्ष में अपनी दैनिक प्रार्थनाओं को अधिक भक्ति के साथ पूरा करने हेतु प्रोत्साहित किया है।

hindi Survey Popup Image