टूटते परिवारों और बिखरते रिश्तों के लिए पोप लियो की चिंता

युद्ध से त्रस्त विश्व में विभिन्न कारणों से टूटते परिवारों और बिखरते रिश्तों के लिए पोप लियो 14वें ने गहरी चिंता व्यक्त की है क्योंकि परिवार और रिश्तों की नींव पर ही दुनिया टिकी है।

टूटते परिवारों और बिखरते रिश्तों पर चिंता व्यक्त करते हुए पोप लियो ने विश्वासियों को सुसमाचार के रास्ते को अपनाने की सलाह दी है।

उन्होंने 20 अगस्त को अपने एक्स संदेश में लिखा, "कितने रिश्ते टूट जाते हैं, कितनी कहानियाँ उलझ जाती हैं, कितने अनकहे शब्द अटके रह जाते हैं। फिर भी सुसमाचार हमें दिखाता है कि प्रेम करते रहने का कोई न कोई तरीका ज़रूर होता है, तब भी जब सब कुछ पूरी तरह से तोल-मोल किया गया प्रतीत होता है।”

hindi Survey Popup Image