चालीसा काल के प्रथम सप्ताह में कलीसिया का निमंत्रण

पोप लियो 14वें ने माता कलीसिया के स्नेह की याद दिलाते हुए विश्वासियों को चालीसा काल में उसके निमंत्रण पर ध्यान देने का आह्वान किया है।

जब काथलिक कलीसिया, चालीसा काल के प्रथम सप्ताह में प्रवेश कर रही है पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को कलीसिया के निमंत्रण पर ध्यान देने का प्रोत्साहन दिया है।

“चालीसा काल एक ऐसा समय है जब कलीसिया माँ की तरह देखभाल की भावना से प्रेरित होकर, हमें ईश्वर के रहस्य को अपने जीवन के केंद्र में वापस लाने के लिए आमंत्रित करती है, ताकि हमारे विश्वास में नयापन ला सके और हमारे दिलों को दैनिक जीवन की चिंताओं और ध्यान भटकानेवाली चीजों से बचा सके।”