कार्डिनल पोलिकार्प पेंगो के निधन पर पोप की हार्दिक संवेदना
पोप लियो 14वें ने दार-एस-सलाम के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष महामहिम कार्डिनल पोलिकार्प पेंगो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।
दार-एस-सलाम के महाधर्माध्यक्ष महामहिम जूड थदेयुस को एक तार संदेश भेजकर पोप लियो 14वें ने कहा, “महामहिम कार्डिनल पोलिकार्प पेंगो के निधन की खबर सुनकर, मैं आपको तथा दार-एस-सलाम महाधर्मप्रांत के पुरोहितों, धर्मसंघियों और लोकधर्मियों को अपनी हार्दिक संवेदना देता हूँ।”
पोप ने दिवांगत कार्डिनल की प्रेरितिक सेवाओं के लिए अपना आभार प्रकट किया है जिसको उन्होंने एक धर्माध्यक्ष के रूप में कई वर्षों तक विभिन्न स्थानीय कलीसियाओं में सम्पन्न की, विशेषकर, पुरोहितों के प्रशिक्षण, अफ्रीका एवं मडागास्कर के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों की सेवा और अंततः परमधर्मपीठ की सेवा में अपने समर्पण के द्वारा।
पोप ने दिवांगत कार्डिनल पोलिकार्प पेंगो की आत्मा को भले चरवाहे ख्रीस्त की करुणा को सिपूर्द किया। और अंत में, उन्होंने उन सभी लोगों को जो पुनरूत्थान की आशा करते हुए शोकित हैं, प्रभु में दिलासा और शांति की प्रतिज्ञा के रूप में अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।
दिवांगत कार्डिनल पेंगो का निधन 19 फरवरी को हुआ।