कार्डिनल चरनी : हमें पर्यवरण की रक्षा के लिए नई जीवनशैली अपनाना अति आवश्यक है
समग्र मानव विकास के लिए गठित परमधर्मपीठीय विभाग के भूतपूर्व अध्यक्ष कार्डिनल माईकेल चरनी ने कास्तेल गांदोल्फो के लौदातो सी विलेज में विल्ला नोवा यूनिवर्सिटी से पोप लियो 14वें के स्थिरता पदक प्राप्त की, और मानवता से अपील की कि वह पर्यावरण की रक्षा के लिए गंभीरता से काम करे।
कार्डिनल चरनी ने पदक प्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “ईश्वर को, आप सभी को, मेरे माता-पिता को धन्यवाद, जिनके प्रकृति के प्रति प्रेम और रीसाइक्लिंग के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने मुझ पर अपनी छाप छोड़ी, और उन सभी का शुक्रिया जो गरीबों और धरती की पुकार सुनते हैं।”
13 अक्टूबर की शाम को विलानोवा यूनिवर्सिटी ने कास्टेल गंदोल्फो के परमधर्मपीठीय विला में लौदातो सी गाँव में हुए एक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कार्डिनल माइकेल चरनी को “पोप लियो 14वें सिथिरता पदक” से सम्मानित किया।
यह अमेरिका में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी है जहां रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट, जो पोप लियो 14वें बने, 1977 में गणित में डिग्री हासिल की थी।
गरीबों और पृथ्वी की पुकार
पोप लियो 14वें स्थिरता पदक एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिसे 2026 में विलानोवा यूनिवर्सिटी ने शुरू किया। यह उन लोगों को पहचान देता है जो पर्यावरण की जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय, सबसे कमजोर लोगों की देखभाल और संसाधनों की भलीभांति देखभाल करने में नेतृत्व करते हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह 2026 विलानोवा यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय स्थिरता कॉन्फ्रेंस के हिस्से के तौर पर हुई, जिसका शीर्षक था “धरती और गरीबों की पुकार का जवाब देना।”
कॉन्फ्रेंस 12 से 15 अक्टूबर तक रोम में हो रही है, जिसमें 300 से अधिक शैक्षणिक अधिकारी, शोधकर्ता, कलीसिया के प्रतिनिधि और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के नेता शामिल हो रहे हैं। इसे लौदातो सी उच्च शिक्षा केंद्र एवं समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाली संस्था का समर्थन प्राप्त है।
नूह का मॉडल: तबाही के खिलाफ एक मजबूत दीवार
कार्डिनल चरनी, जिन्हें मानव प्रतिष्ठा, सामाजिक न्याय, आप्रवासी और दुनिया की देखभाल के लिए 50 से अधिक सालों की प्रतिबद्धता के लिए पुरस्कार पानेवाले पहले व्यक्ति के रूप में चुना गया है, अपनी स्वीकृति भाषण में बताया कि समग्र पर्यावरण के लिए उनकी पहुँच के लिए दो लोग मॉडल के तौर पर काम करते हैं।
पहला है नूह, पुराने व्यवस्थान का एक नेक इंसान जिसने ईश्वर की बात मानी और उत्पति ग्रंथ के हिसाब से अपने परिवार और जानवरों को महाप्रलय से बचाने के लिए एक जहाज बनाया।
कार्डिनल ने कहा, “उनके कारण, तबाही आखिरी शब्द नहीं रही। मानव और धरती को एक राहत मिली: फिर से शुरू करने का एक सुन्दर मौका मिला, जिसका प्रतीक कबूतर था जिसकी ‘चोंच में एक ताजा जैतून की टहनी थी और, हमेशा के लिए, इंद्रधनुष था।”
कार्डिनल ने आगे कहा, हम भी ऐसे हालात का सामना कर रहे हैं जो हमारी हिम्मत और भरोसे की परीक्षा लेता है, ठीक वैसे ही जैसे नूह के साथ हुआ था।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आज के समय में सततता की चुनौती का यही मतलब है: एक मौका, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, मानव को पर्यावरण के विनाश से रक्षा करने और बचाने का।"
हमें एक-दूसरे की जरूरत है
रोम त्रे ऑर्केस्ट्रा क्वार्तेत के संगीत के बाद, कार्डिनल फाबियो बाजो जो समग्र मानव विकास को बढ़ावा देनेवाले विभाग के प्रो-प्रीफ़ेक्ट हैं, उन्होंनेने अपना स्वागत भाषण दिया।
उन्होंने याद किया कि दोपहर को पोप की सर्जरी हुई और इसलिए वे कार्डिनल चरनी को अपने नाम का पुरस्कार से सम्मानित नहीं कर पाए।
कार्डिनल ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि हम इस मौके को पोप लियो 14वें की उपस्थिति में सम्पन्न करेंगे।"
"हालांकि सर्जरी की वजह से वे आज हमारे साथ नहीं हो सकते, फिर भी हम प्यार और प्रार्थना में उनके करीब हैं। हम ईश्वर से उन्हें शक्ति, शांति और पूरी तरह ठीक होने की दुआ करते हैं। उनकी गैर-मौजूदगी हमें एक सीधी लेकिन गहरी सच्चाई की याद दिलाती है: हमें एक-दूसरे की जरूरत है। हमें एक-दूसरे का साथ देने के लिए बुलाया गया है, खासकर, कमजोरी के पलों में।"
“सब कुछ जुड़ा हुआ है”
दूसरों और ईश्वर के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है, इस सवाल का जवाब देते हुए, कार्डिनल बाजो ने कहा: “हमारा ख्रीस्तीय धर्म हमें सिखाता है कि दुनिया एक वरदान है जो हमारी देखभाल के लिए है, न कि कोई ऐसा संसाधन है जिसका बिना किसी सीमा के इस्तेमाल किया जाए। यह हमें यह भी सिखाता है कि हर इंसान ईश्वर की छवि में बनाया गया है और उसकी एक गरिमा है जिसे दौलत, ताकत या रचनात्मकता से नहीं मापा जा सकता।”
कार्डिनल ने आगे कहा कि यह विश्वास कि “सब कुछ जुड़ा हुआ है,” “समग्र पारिस्थितिकी के केंद्र में है, जिसे पोप फ्रांसिस ने 2015 में छपे विश्व पत्र लौदातो सी’ में बहुत दमदार तरीके से बताया है।
इसी वजह से, उन्होंने आगे कहा, “दुनिया की देखभाल को लोगों की देखभाल से अलग नहीं किया जा सकता। हम गरीबों को नजरअंदाज करते हुए धरती की रक्षा नहीं कर सकते।”
उन्होंने अंत में वहाँ मौजूद लोगों को दुनिया और सबसे कमजोर लोगों की देखभाल के नए और अधिक असरदार तरीके खोजने के लिए बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा, “हमें अपने समुदायों, संस्थानों, स्कूलों, काम की जगहों और आर्थिक विकल्पों में समग्र पारिस्थितिकी के ठोस मॉडल बनाने होंगे — ऐसे मॉडल जिनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, मनुष्यों की खुशहाली और आम भलाई को मजबूत करें।”
फिर उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से एक मिनट का मौन रखने और पोप लियो 14वें की सेहत के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।
